भोपाल । राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) का पुराना कार्यालय अब नए भव्य भवन के रूप में आकार ले रहा है। बीजेपी के नए भवन को करीब 150 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। इस भवन की खास बात यह रहेगी कि इसकी छत पर हेलीकाप्टर भी उतर सकेगा ।
बीजेपी भवन के भूमिपूजन के साथ बड़ी बैठक भी प्रस्तावित
एमपी में बीजेपी करीब दो दशक से सत्ता में है। बीजेपी का देश, प्रदेश में लगातार विस्तार हो रहा है और यही कारण है कि पार्टी का मुख्यालय Headquarter भी छोटा पड़ता जा रहा है। इस दिक्कत को दूर करने के लिए बीजेपी अपना नया भवन बना रही है। करोड़ों में बनने वाला बीजेपी का यह प्रदेश मुख्यालय बहुत आलीशान होगा। इसमें कई लग्जरी सुविधाएं होंगी। फाइव स्टार होटल जैसे सर्वसुविधायुक्त कमरे बनाए जाएंगे। इसका भूमिपूजन इसी माह प्रस्तावित है।इस दफ्तर की आधुनिकता और सुविधा युक्त होने का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तैयार होने के बाद इसकी छत पर ही सीधे हेलीकॉप्टर उतारा जा सकेगा।
भूमिपूजन करने 27 को आएंगे जेपी नड्डा
बताया जा रहा है कि एमपी बीजेपी का आलीशान हेडक्वार्टर करीब 150 करोड़ रुपए में बनेगा। इसका भूमिपूजन 27 मार्च को प्रस्तावित है। भूमिपूजन के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को आमंत्रित किया गया है और उन्होंने कार्यक्रम को लेकर प्रारंभिक सहमति भी दे दी है।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस संबंध में गुरुवार को नई दिल्ली जाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। वीडी शर्मा ने मध्यप्रदेश में 14 से 24 मार्च तक चलने वाले बूथ सशक्तिकरण अभियान-2 की पूरी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी।
इसके साथ ही मुलाकात में मध्यप्रदेश भाजपा के नए कार्यालय के भूमिपूजन को लेकर नड्डा से चर्चा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 27 मार्च को भूमिपूजन को लेकर प्रारंभिक सहमति दी है। अब वीडी शर्मा ने नड्डा को औपचारिक न्यौता दिया है। उनके भोपाल प्रवास के पूरे शेड्यूल को लेकर चर्चा की। नड्डा भोपाल प्रवास के दौरान पार्टी की बड़ी बैठक भी कर सकते हैं।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…