मध्यप्रदेश

नोबल हॉस्पिटल में DVT का सफल ऑपरेशन : महिला के पेट से लगभग 7 किलो की गठान निकाली

भोपालनोबल हॉस्पिटल, भोपाल में एक 47 वर्षीय महिला का  चिकित्सा उपचार सफलता पूर्वक किया गया। महिला को पैरों में सूजन और चलने में कठिनाई की शिकायत के साथ अस्पताल लाया गया था।अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने प्राथमिक जांच के बाद पाया कि महिला डीप वेन थ्रोम्बोसिस (DVT) नामक बीमारी से पीड़ित है। यह एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें खून की नसों में थक्का जम जाता है, जिससे रक्त संचार बाधित होता है और शरीर के निचले हिस्सों में सूजन आने लगती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस दौरान किए गए सीटी स्कैन (CT Scan) में यह भी पता चला कि महिला के पेट में एक बड़ी गांठ मौजूद है, जिसका आकार लगभग आठ महीने के गर्भस्थ शिशु जितना था। यह गांठ कैंसरजनित भी हो सकती थी।

IVC फिल्टर से शुरू हुई इलाज की प्रक्रिया

नोबल हॉस्पिटल के इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अगम्य सक्सेना ने DVT की रोकथाम के लिए मरीज की नसों में IVC फिल्टर डाला। इस प्रक्रिया से ऑपरेशन के दौरान खून के थक्के हृदय या मस्तिष्क में पहुँचने से रोके जाते हैं, जिससे एम्बोलिज्म का खतरा लगभग समाप्त हो जाता है।

ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता

जनरल एनेस्थीसिया के तहत किए गए ऑपरेशन में पाया गया कि गठान सिर्फ बच्चेदानी से नहीं, बल्कि आंत, पेशाब की नली (यूरेटर), और ब्लैडर से भी चिपकी हुई थी। अत्यंत सावधानीपूर्वक इस जटिल गठान को अलग कर 6.5 किलो वजन की गांठ सफलतापूर्वक निकाली गई।

मरीज अब स्वस्थ और सामान्य

ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है और वह नोबल हॉस्पिटल में स्वस्थ लाभ ले रही हैं। यह उपलब्धि नोबल हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम और उन्नत तकनीक का प्रमाण है।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago