मध्यप्रदेश

सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया स्थित सेवाधाम आश्रम पहुंचकर आश्रम की सेवा गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने आश्रम में निवासरत दिव्यांगजनों, मानसिक रोगियों, अनाथ बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी दिनचर्या एवं आश्रम मे उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सेवाधाम आश्रम के संस्थापक श्री सुधीर भाई गोयल ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल को आश्रम में निवासरत बच्चों एवं बुजुर्गों सहित अन्य जरूरतमंदों के लिए संचालित सेवा गतिविधियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने आश्रम के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखा तथा बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की। आश्रम की ओर से संस्थापक श्री सुधीर भाई गोयल ने उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल का स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि सेवाधाम आश्रम में दूसरी बार आने का अवसर मिला है। यहां सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1989 में जिस प्रकल्प के रूप में सेवाधाम की शुरुआत हुई थी, वह आज सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ बड़े स्वरूप में विकसित हो चुका है। उन्होंने कहा कि सेवाधाम आश्रम में मानसिक रूप से दिव्यांगजनों, अन्य दिव्यांगजनों, अनाथ बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को अपनत्व और सहारा मिल रहा है। जिसका कोई नहीं है, उसका सेवाधाम है। उन्होंने कहा कि संस्थापक श्री सुधीर भाई गोयल का सेवा भाव समाज के लिए आदर्श और प्रेरणादायी है। उन्होने कहा कि सेवाधाम केवल आश्रय देने का कार्य नही कर रहा, बल्कि यहां रहने वाले लोगों को परिवार जैसा वातावरण, अपनत्व और सम्मान भी प्रदान किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने सेवाधाम आश्रम में कलार्पण भारत एवं सेवाधाम द्वारा आयोजित संस्कृति, साहित्य महाकुंभ में भी सहभागिता की। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति एवं सेवा से जुड़े विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर कलार्पण संस्था के सुश्री श्रद्धा निगम, डॉ. शिवप्रकाश सिंह, डॉ. धनंजय सिंह, श्री दिगंबर नारायण तिवारी, श्री दीनदयाल सोनी, श्री शिव तनय श्रीवास्तव सहित संस्था से जुड़े बच्चे एवं सदस्य मौजूद रहे।

nobleexpress

Recent Posts

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…

16 minutes ago

भोपाल में माँ राजराजेश्वरी का विराट महानुष्ठान 26 अक्टूबर को, 50 हजार श्रद्धालु करेंगे एक करोड़ अर्चन

भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…

7 days ago

OpenAI के AI सिस्टम ने इंसानी सुरक्षा घेरा तोड़ा: 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सिस्टम में सेंध लगाने की कोशिश

सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…

3 weeks ago

मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…

4 weeks ago

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

6 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

6 months ago