भोपाल

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़ मैरी हायर सेकेंडरी विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने आज माननीय सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग से उनके निवास के पास सौजन्य भेंट की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर मंत्री श्री सारंग ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि इसमें उनके शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे इसी तरह निरंतर प्रयास करते हुए अपने परिवार, विद्यालय और भोपाल शहर का नाम देशभर में रोशन करते रहें।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि जीवन का यह पड़ाव केवल एक शुरुआत है, अभी लंबा सफर तय करना बाकी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी तीक्ष्ण बुद्धि, अनुशासन और परिश्रम का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है और वही भविष्य की दिशा और गति निर्धारित करते हैं। इसलिए युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

इस दौरान मंत्री श्री सारंग ने विद्यार्थियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और प्रयासों से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रदेश और देश की सरकारें स्कूलों और कॉलेजों के इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही हैं। साथ ही हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का भी प्रयास किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर और सुलभ उच्च शिक्षा के अवसर मिल सकें। मंत्री श्री सारंग ने विद्यार्थियों को उनकी आगे की पढ़ाई में हर संभव मदद और मार्गदर्शन देने का भी आश्वासन दिया।

विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट परिणामों से सभी का ध्यान आकर्षित किया है। कक्षा 10वीं में महिमा खाड़े ने 98% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अलावा राकेश कुमार (97.6%), पूजा चौरसिया (97.4%) और भूमिका अहिरवार (97.2%) ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों की उपलब्धि ने विद्यालय के साथ-साथ पूरे भोपाल शहर को गौरवान्वित किया है।

मंत्री श्री सारंग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी जिम्मेदारी केवल अपने व्यक्तिगत विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज के उत्थान और देश की प्रगति के लिए करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में मंत्री श्री सारंग ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण किया। यह अवसर विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहा, जहां उन्हें न केवल अपनी उपलब्धियों के लिए सम्मान मिला, बल्कि भविष्य के लिए नई दिशा और ऊर्जा भी प्राप्त हुई।

nobleexpress

Recent Posts

सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…

2 hours ago

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…

2 hours ago

भोपाल में माँ राजराजेश्वरी का विराट महानुष्ठान 26 अक्टूबर को, 50 हजार श्रद्धालु करेंगे एक करोड़ अर्चन

भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…

7 days ago

OpenAI के AI सिस्टम ने इंसानी सुरक्षा घेरा तोड़ा: 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सिस्टम में सेंध लगाने की कोशिश

सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…

3 weeks ago

मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…

4 weeks ago

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

6 months ago