भोपाल

प्रतिबंध के बाद भी मप्र में आयातित डॉमर खपाई से सरकार को सालाना करोड़ो रूपए के राजस्व का नुकसान

भोपाल। प्रतिबंध के बाद भी मप्र में आयातित डॉमर खपाई जा रही है। सरकारी नियमों को ताक में रख चलाए जा रहे इस गोरखधंधे से सरकार को करोड़ोंं रूपये सालाना का राजस्व नुकसान है। खास बात यह है कि सड़कनिर्माण से जुड़े इस मामले में निजी टेडर्स से लेकर लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार तक शामिल है।

दरअसल मप्र में सड़क निर्माण में लगने वाला डामर केवल सरकारी रिफायनरियों से लेने का नियम है। इसकी पुष्टि के लिये लोक निर्माण विभाग को ठेकेदार डामर का बिल जमा कराता है। बावजूद इसके विभागीय अधिकारियों के साथ ठेकेदारों और कंपनियों का गठजोड़ आयातित डामर के उपयोग को जहां बढ़ावा दे रहा है। वहीं सरकारी रिफायनरियों का फर्जी बिल जमा कर सरकार को करोड़ो रूपए की चपत लगाई जा रही है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का पक्ष इस मामले में सामने नहीं आ पाया है।

इसलिये चल रहा खेल

जानकारी के अनुसार डॉमर कारोबारी मप्र में ही करीब 2000 करोड़ रूपये तक का कारोबार सालाना करते हैं। क्योंकि सरकारी रिफायनरी की डामर के मुकाबले यह जहां 20 प्रतिशता तक सस्ती होती है। वहीं दूसरी ओर सड़क निर्माण से जुड़े कारोबारियों का मुनाफा बढ़ जाता है। इसके साथ ही
बड़े ट्रेडर से थोक में सौदा कर लोकल डामर ऐजेंट सड़क ठेकेदारों को सरकारी रिफायनरी के फर्जी बिल के साथ डामर मुहैया कराता है।

जांच हो तो सामने आए घोटाला

प्रदेश में लगातार सड़को के निर्माण और सुधार का कार्य चलता रहता है। इस कारण प्रदेश में बड़ी मात्रा में डामर का उपयोग होता है। यदि इनके ठेकेदारों द्वारा लगाये गए डामर खपत बिलों की जांच कराई जाय तो करोड़ों रूपये का जीएसटी घोटाला सामने आ सकता है।

सचिव लोक निर्माण विभाग का कहना है

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह से सम्पर्क हो पाया, उन्होंने फ़ोन रिसीव नहीं किया।आरके मेहरा, सचिव लोक निर्माण विभाग का कहना है अभी कोई शिकायत विभाग को नहीं मिली है। इस तरह के प्रकरणों को रोकने केंद्र सरकार द्वारा जारी परिपत्र विचाराधीन है।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago