देश

मौत के बाद मेरे पति को बदनाम करने की कोशिश : शशि कौशिक, फार्महाउस मालिक की पत्नी के आरोप बेबुनियाद

नई दिल्ली/मुंबई। अभिनेता सतीश कौशिक की मौत में नया खुलासा हुआ है। कौशिक होली पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली गए थे। वह अपने दोस्त कुबेर ग्रुप के विकास मालू के फार्म हाउस गए। वहीं उनकी हालत बिगड़ी। विकास मालू की पत्नी ने दावा किया है कि कौशिक की मौत के पीछे उसके पति का हाथ है। फार्म हाउस के मालिक की पत्नी सान्वी मालू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

सान्वी मालू ने शिकायत में चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। पुलिस को लिखे शिकायती पत्र में विकास मालू की पत्नी सान्वी ने कहा है कि विकास न सतीश कौशिक से 15 करोड़ रुपए उधार लिए थे। ये पैसे वापस न करने पड़ें। इसलिए विकास ने उनकी हत्या कर दी। अपने इस दावे की पुष्टि ने के लिए विकास मालू की पत्नी ने कहा है कि 23 अगस्त, 2022 को उसने अपने पति से पूछा था कि सतीश कौशिक कौन से रुपए माँग रहे थे?सान्वी की मानें तो इस पर विकास कहा था कि इस ‘ठरकी’ ने 15 करोड़ दे रखे हैं, जो कोरोना में डूब गए। इसके बाद उसने पूछा था कि अब क्या होगा तो विकास ने कहा था, “सा$# ठरकी है, किसी दिन रशियन बुलाकर ब्लू पिल्स की ओवरडोज दे देंगे, तो वैसे ही मर जाएगा। कौन रुपए वापस कर रहा है।”

शिकायत के मुताबिक विकास और सतीश कौशिक के बीच 15 करोड़ रुपये के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ। विकास और सतीश कौशिक दोनों पुराने दोस्त हैं। एक बार विदेश में सतीश कौशिक विकास से अपने 15 करोड़ रुपये लेने आए थे। उनके बीच कहासुनी हो गई थी। सान्वी का कहना है कि विकास पैसे बाद में देने की बात कहकर टाल रहा था। सान्वी ने कौशिक की मौत के पीछे पति का हाथ होने की आशंका जताई है। उसका कहना है, हो सकता है कि पैसे न देने के लिए विकास ने सतीश कौशिक को गलत दवा दे दी हो। सान्वी ने मांग की है कि इसकी हर एंगल से जांच की जाए।उल्लेखनीय है कि इससे पहले सान्वी अपने पति विकास के खिलाफ रेप का केस दर्ज करा चुकी है।

इन आरोपों पर सतीश कौशिक की पत्नी शशि कौशिक का बयान सामने आया है। उन्होंने इन तमाम आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि सतीश कौशिक और विकास के बीच अच्छे संबंध थे। उनके बीच कभी किसी चीज को लेकर विवाद नही हुआ। इसके अलावा उन्होंने सतीश कौशिक की हत्या की बात से भी इनकार किया है।

शशि कौशिक ने ABP से हुई बातचीत में कहा है, “पुलिस ने सब कुछ वेरिफाई किया है। मुझे समझ में नहीं आ रहा कि वह कैसे दावा कर रही है कि सतीश को ड्रग्स दिए गए थे और उसकी हत्या कर दी गई। मुझे समझ नहीं आता कि मेरे पति के निधन के बाद वह उन्हें बदनाम करने की कोशिश क्यों कर रही है। उसका कुछ एजेंडा है। शायद वह अपने पति से पैसे चाहती है और वह अब सतीश जी को भी इसमें शामिल कर रही है।”

सतीश कौशिक की पत्नी शशि ने आगे कहा है, “मैं उससे अनुरोध करती हूँ कि वह इस तरह के न करे। मुझे इस मामले में कोई संदेह नहीं है। इसलिए, इसमें आगे की जाँच नहीं होनी चाहिए। यदि मेरे पति ने इतना बड़ा लेन-देन (15 करोड़ रुपए का) किया होता तो मुझे निश्चित तौर पर बताते। मुझे लगता है कि यह बहुत गलत है कि उनके निधन के बाद ऐसी चीजें हो रही हैं।”

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

15 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago