मध्यप्रदेश

मेरी मौत के जिम्मेदार बड़वाह पुलिस अधिकारी और मेरे पापा माणा चौहान – पूजा चौहान

खरगोन।  मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह थाना क्षेत्र के रावत पलासिया गांव में दिल दहला देने वाली घटना हुई। पिता के अत्यधिक शराब पीने से परेशान एक 17 साल की युवती पूजा चौहान ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली।  24 अप्रैल 2024 को मध्य प्रदेश ने 12वीं के नतीजे जारी किए थे, जिसमें बड़वाह की रहने वाली पूजा चौहान ने फर्स्ट डिविजन के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। आत्महत्या करने से पहले नाबालिग ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है,पूजा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि वह ग्राम रावत पलासिया में रहती हैं।  मेरे पिताजी माणा बहुत शराब पीते हैं।  घरेलू हिंसात्मक कार्यों को बढ़ावा देते हैं।  जिसके कारण हमारी मम्मी के कैरेक्टर पर सवाल उठाते है। मुझे पढ़ने भी नहीं देते है। बड़वाह पुलिस अधिकारियों के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।  हम 100 से अधिक बार डायल 100 को बुला चुके है।  मेरी मौत के जिम्मेदार बड़वाह पुलिस अधिकारी, मेरे पापा और शराब बेचने वाले रहेंगे।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

पूजा ने पिता की शिकायत पुलिस में की। मगर एमपी पुलिस सोती रही। आखिर में तंग आकर पूजा घर की छत पर गई और खुदपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। पूजा को इंदौर स्थित अस्पताल ले जाया गया। मगर पूजा का 90 प्रतिशत शरीर जल चुका था और अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में पूजा ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

पूजा ने अपने सुसाइड नोट में कई लोगों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पूजा ने लिखा उसके पापा माणा चौहान उसकी मौत के जिम्मेदार हैं। मगर इसके अलावा बड़वाह पुलिस और शराब बेचने वाले भी पूजा के सुसाइड के जिम्मेदार हैं। पूजा के अनुसार सुसाइड जैसा कदम उठाने से पहले उसने कई बार पुलिस की मदद मांगनी चाही और 100 नंबर पर फोन लगाया। मगर पुलिस ने मामले पर कोई एक्शन नहीं लिया।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

16 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago