भोपाल

बोहरा समाज ने आज मनाई ईद, मस्जिदों में अदा की नमाज

भोपाल। रमजान माह में रोजे रखने के बाद अब ईद की मिठास बिखर रही है। सोमवार को दाउदी बोहरा समाज ने ईद मनाई।दाउदी बोहरा समुदाय आज ईद-उल-फितर का पर्व पूरे उत्‍साह और उमंग के साथ मना रहा है। इस अवसर पर शहर के अलीगंज स्थित हैदरी मस्जिद में दाउदी बोहरा धर्मावलंबी एकत्रित हुए और सामूहिक रूप से नमाज अता कर सबकी सुख-समृद्धि के लिए दुआ की। ईद के दिन सुबह की नमाज में शामिल होने के बाद समुदाय के सदस्य एक – दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाइयां दीं। ईद के दिन सुबह की नमाज में शामिल होने के बाद लोगों ने शीर खुरमा खाकर ईद के दिन की शुरुआत की और बच्चों को ईदी भी दी। बच्‍चों व महिलाओं में भी ईद के मौके पर उल्‍लास नजर आ रहा है।

अच्छे अमल जारी रखने का संदेश
बोहरा समाज कमेटी के अध्यक्ष आमिल जोहेर शाकिर ने समाज के सभी लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने अच्छे अमल (अच्छे कामों) को जारी रखने का संदेश दिया। बता दें कि समाज के लोगों ने सुबह हैदरी मस्जिद अलीगंज, बद्री मस्जिद, सेफिया कॉलेज, अहमदी मस्जिद भोपाल टॉकीज, हुसैनी मस्जिद, पीरगेट, बुरहारी मस्जिद, करौंद और नूर महल मरकज में ईद की नमाज अदा की।

सुन्नी समाज की ईद कल
सुन्नी समाज ईद शनिवार को हो सकती है। इसकी पुष्टि शुक्रवार रात चांद दिखने के बाद ही होगी। समाज के लोगों के अनुसार शुक्रवार शाम ईद का चांद दिखने की अधिक संभावना है। लोगों का कहना है कि अरब देशों में ईद शुक्रवार को हो चुकी है। अक्सर देखा गया है कि अरब देशों में ईद के अगले दिन भारत में ईद मनाई जाती है।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

21 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago