मध्यप्रदेश

CBI ने फिर खोली Vyapam फर्जीवाड़े की फाइल, कानपुर मेडिकल कॉलेज के 26 पूर्व छात्र आरोपी

MP के बहुचर्चित व्यापम फर्जीवाड़े (Vyapam Scam) की फाइल सीबीआई ने फिर खोल दी है।  उसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के 26 पूर्व मेडिकल छात्रों को आरोपी बनाया गया है।

सीबीआई ने सबसे पहले डॉ. कुलदीप का रिकॉर्ड तलब किया है, मेडिकल कॉलेज प्रशासन से सभी का ब्योरा मांगने की तैयारी है।  हालांकि कुलदीप की लोकेशन किसी को नहीं मालूम है।  वह मेडिकल कॉलेज से नौ साल पहले एमबीबीएस पूरा कर जा चुका है।  केंद्रीय जांच एजेंसी ने एमपी एसआईटी की जांच को आधार बनाकर 76 पूर्व मेडिकल छात्रों की पहचान की है, उनमें से अभी 26 को आरोपित बनाया है. इन सभी से बारी-बारी से इंदौर में पूछताछ की जाएगी।

व्यापम घोटाले में जीएसवीएम के वर्ष 2006, 2009, 2011 और 2013 के मेडिकल छात्र आरोपों के घेरे में हैं लेकिन ये सभी छात्र इस समय कहां हैं, यह कॉलेज प्रशासन नहीं बता पा रहा है।  जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय काला ने बताया कि सीबीआई ने अभी डॉ. कुलदीप का ही ब्योरा मांगा है।  पूरा मामला उनके कार्यकाल का नहीं है और न ही उसका ब्योरा उनके पास है।

व्यापम भर्ती घोटाला मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा भर्ती घोटाला माना जाता है, इस घोटाले कई बड़े नाम सामने आए जिनमें कुछ लोग तो सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। आरोप है कि सांठगांठ कर मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले में फर्जीवाड़ा कर भर्तियां की गईं।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago