देश

संसद को चलने नहीं दे रही है क्रेंद सरकार : कांग्रेस

नई दिल्ली । कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार संसद को नहीं चलने दे रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सदस्य अधीर रंजन चौधरी ने आज (मंगलवार) को मीडिया से बातचीत में जोर देकर कहा कि यह पहली बार है जब केन्द्र सरकार के मंत्री संसद को बाधित कर रहे हैं। क्या कभी ऐसा देखा गया है कि सत्ताधारी दल के सभी सदस्य संसद को रोकने के लिए हंगामा करते हों?

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कोई गलत बात नहीं कही है। मोदी सरकार उनपर गलत आरोप लगा रही है। राहुल माफी क्यों मांगे? उन्होंने क्या गुनाह किया है? माफी तो उन्हें मांगना चाहिए जो संसद को नहीं चलने दे रहे ।

उल्लेखनीय है कि बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन सोमवार को इस मुद्दे पर खूब शोरशराबा हुआ। दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। सत्ता पक्ष कांग्रेस नेता नेता राहुल गांधी से मांफी मांगने की मांग कर रहा है। दरअसल बीते दिनों राहुल गांधी ने लंदन में कहा था कि ”हमारी संसद में विपक्षी नेताओं के माइक बंद कर दिए जाते हैं।” राहुल के इस बयान पर भाजपा उनसे माफी मांगने की मांग कर रही है।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 days ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

3 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago