भोपाल

भोपाल में सेना की ताकत को करीब से देखने का मौका, यहां लगा है ‘फौजी मेला

भोपाल। राजधानी  में पांच दिन भारत की तीनों सेना का दमखम देखने को मिलेगा। बुधवार से पांच दिनों का फौजी मेला शुरू हुआ है। इसका शुभारंभ आज सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया।  इसमें हथियारों से लेकर टैंक और तोप को करीब से देख पाएंगे भारतीय सेना द्वारा युद्ध के दौरान उपयोग किए जाने वाले हथियार और वाहनों को लोग फौजी मेले में नजदीक से देखने के लिए बुधवार को बड़ी संख्या में लोग एमवीएम मैदान पहुंचे हैं। यहां फौजी मेले का आयोजन किया गया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं।

सेना से जुड़ने के उद्देश्य से  युवा और बच्चे प्रेरणा मिले

भोपाल में शुरू हुए पांच दिवसीय मेले में सेना के तीनों अंगों की जानकारी लोगों को दी जाएगी। इस मेले का उद्देश्य भी यह है कि सेना से जुड़ने के उद्देश्य से भी युवा और बच्चे प्रेरणा ले सके। सेना के बेड़े में शामिल आधुनिक वाहन भी देख सकेंगे। मेले में सेना के विमान, जेट लड़ाकू विमान, लड़ाकू हेलीकॉप्टर और अन्य लड़ाकू उपकरणों को भी साझा किया जाएगा।। इस मेले में युद्ध के समय भारतीय सेना के तीनों अंगों वायुसेना, थल सेना एवं नौसेना के जांबांज सैनिकों के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की जानकारी दी जाएगी। सेना के बेड़े में शामिल वाहन भी लोग देख सकते हैं। बड़ी संख्या में वाहन एवं हथियार एमवीएम मैदान पर रखे गए हैं। यहां आज सुबह बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और हथियारों को नजदीक से देखा।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपने संबोधन में सेना की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि फौजी मेला मध्यप्रदेश ओर भोपाल को गर्व और गौरव है। मुख्यमंत्री ने पहले रिबन काटकर एवं बाद में शांति के प्रतीक गुब्बारे छोड़कर मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर आर्मी बैंड द्वारा मधुर तराने पेश किए गए। मुख्यमंत्री ने अभिवादन कर मेले में मौजूद सैनिकों एवं बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर अविनाश लवानिया के अलावा भारतीय सेना एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित हैं।

आमजन भी तोप, गोले, टैंक देख सकेंगे

आमजन इस फौजी मेले में युद्ध के दौरान उपयोग किए गए जाने वाले कुछ हथियारों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। करीब 50  किलोमीटर दूर तक मारक क्षमता वाले टैंक व इस तरह के हथियारों के बारे में अभी तक कम ही जानकारी मिलती है। अब शहर के बीच में एमबीएम मैदान पर नए एवं पुराने भोपाल के लोग भी प्रदर्शनी में जानकारी ले सकेंगे। फौजी मेले का समापन दो अप्रैल को होगा।

31 को आएंगे रक्षा मंत्री एवं सेना अध्यक्ष

खबर है कि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 31 मार्च को भोपाल पहुंच जाएंगे। वहीं तीनों सेना के अध्यक्ष भी इसी दिन भोपाल पहुंच जाएंगे। पीएम मोदी 1 अप्रैल को भोपाल लैंड करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी के दौरे को लेकर एक दिन पहले रिहर्सल की जाएगी। पीएम मोदी और सेना से जुड़े मसले होने के कारण कई कार्यक्रमों को फिलहाल गुप्त रखा गया है।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

20 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago