27 हजार श्रमिकों के खातों में बजेगी खुशी की घंटी, CM शिवराज सिंह चौहान जारी करेंगे संबल योजना के 605 करोड़ रुपये


रीवा । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ( Shivraj Singh Chuhan ) आज  रीवा के मऊगंज में संबल योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 27 हजार 310 श्रमिक परिवारों को 605 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। योजना में निर्माण श्रमिकों के 3509 प्रकरणों में 75 करोड़ और संबल योजना के 23 हजार 801 प्रकरणों में 530 करोड़ रुपये की सहायता राशि हितग्राही के खाते में अंतरित की जायेगी।

श्रम सचिव संजय जैन ने बताया कि मप्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल तथा म.प्र. शहरी एवं ग्रामीण असंगठित कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा प्रदेश के असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों एवं उनके परिवार के लिए अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। इसमें अनुग्रह सहायता योजना में दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख रुपये एवं सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये की सहायता दी जाती है। स्थायी अपंगता पर 2 लाख रुपये, आंशिक स्थायी अपंगता पर एक लाख तथा अंतिम संस्कार सहायता के रूप में 5 हजार रुपये प्रदान किये जाते हैं। संबल योजना में महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता के रूप में 16 हजार रुपये दिये जाते हैं और श्रमिकों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा भी उपलब्ध करायी जा रही है।

प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए संबल अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। योजना में श्रमिक को जन्म से लेकर मृत्यु तक आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई यह योजना वास्तविक अर्थों में श्रमिकों का संबल है। योजना का देश के कई राज्यों ने अनुकरण किया है। प्रदेश के लाखों निर्माण श्रमिकों के लिए भी म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा 18 योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

20 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago