30 सेकेंड में ऑटोमेटिक हो जाएगी रेलवे के टॉयलेट की सफाई, फाइव स्टार होटल जैसा होगा अनुभव

ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को अब फाइव स्टार होटलों जैसी फिलिंग आएगी, क्योंकि ट्रेनों में जल्द ही एलईडी लाइटिंग वाले टॉयलेट लगाए जा रहे हैं, जिससे उपयोग के महज 30 सेकंड बाद ही टॉयलेट साफ हो जाएगा। ऐसे टॉयलेट का निर्माण राजधानी भोपाल के निशातपुरा रेल कोच फैक्ट्री में हो रहा है। आधुनिक एलईडी लाइटिंग वाले टॉयलेट में प्रेशराइजिंग फ्लशिंग सिस्टम रहेगा। यूं तो यह हाईटेक शौचालय फाइव स्टार होटलों में होते हैं, लेकिन अब ऐसे टॉयलेट की सुविधा ट्रेनों में भी मिलने लगेगी। ज्यादातर ट्रेनों के टॉयलेट में गंदगी की वजह से लोगों को परेशानी होती है। इस सुविधा के आने के बाद इस परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा। ट्रेन के डिब्बों में लगे टॉयलेट में गंदगी जल्द ही पुराने दिनों की बात हो जाएगी। टॉयलेट सेंसर से चलेंगे और ऑटोमेटिक 30 सेकंड में शौचालय साफ हो जाएगा। इससे हर रोज बर्बाद होने वाले लाखों लीटर पानी की भी बचत होगी। रेल मंत्रालय नई श्रेणी की रेलवे कोच में इन आधुनिक शौचालय को लगा रहा है। निशातपुरा रेल कोच फैक्ट्री में इस पर काम चल रहा है। एक ट्रेन में लगने वाले 20 कोच में एक फ्लशिंग चक्र में 60 की जगह 30 लीटर पानी ही इस्तेमाल करना पड़ेगा। इस प्रकार 380 कोच में एक बार फ्लस दबाने पर 1140 लीटर पानी बचेगा जबकि 3000 कोच में एक बार फ्लस दबाने पर 90 हजार लीटर पानी की बचत होगी।

एलएचबी कोच में सुविधा

रेलवे इस प्रोजेक्ट पर बीते एक साल से काम कर रहा था। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली में तैयार हुए इस मॉडल का मुआयना करने के बाद देशभर के रेल कोच फैक्ट्री में इसके निर्माण को मंजूरी दी है। भोपाल के निशातपुरा कोच फैक्ट्री में बनने वाले लार्सन हाफ मैन बुश यानी एलएचबी कोच में यह प्रणाली लगाई जाएगी। एलएचबी कोच भोपाल रेल मंडल से चलने वाली अनेक रेलगाड़ियों में लगाए जा रहे हैं यह रेलवे कोच आधुनिक है एवं इनमें पटरियों की खटर पटर की आवाज बिल्कुल भी नहीं आती है।

रोजाना लाखों लीटर पानी की बचत

प्रेशराइजिंग फ्लशिंग सिस्टम सिस्टम के इलेक्ट्रो न्यूमेटिक फ्लश वाल्व के चलते फ्लस लीवर दबाने पर हवा के दबाव के साथ पानी निकलता है। यह प्रणाली आधुनिक सेंसर से भी काम करती है। लीवर नहीं दबाने वाले यात्री बगैर पानी बहाए चले जाते हैं तो दरवाजे पर लगा सेंसर इस मशीन को एक्टिवेट कर देता है। हवा और पानी के मिश्रण प्रेशर से मात्र 30 सेकंड में ही टॉयलेट की सफाई कर देते हैं।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago