Categories: भोपाल

सलकनपुर में बनेगा देश का भव्य और विशाल देवी लोक : मुख्यमंत्री शिवराज चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सीहोर जिले के सलकनपुर में एक विशाल देवी लोक बनेगा, जो देश का अभूतपूर्व देवी लोक होगा। मुख्यमंत्री चौहान ने अधिकारियों को सलकनपुर मंदिर कोरिडोर का डीपीआर तैयार कर अप्रैल 2023 से काम शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नवरात्रि पर भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में भी निर्देशित किया। मुख्यमंत्री चौहान आज निवास पर विंध्यवासनी विजयासन माता मंदिर, सलकनपुर के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन श्री शिव शेखर शुक्ला,संभागायुक्त और कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने सलकनपुर मंदिर कोरिडोर के विकास कार्यों की प्रजेंटेशन के माध्यम से अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सलकनपुर में देश का भव्य और अनूठा देवी लोक बनाया जाए। श्रद्धालुओं को दर्शन करने की सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि आवागमन का रास्ता अच्छा हो। मजबूत और शक्तिशाली रोप-वे का निर्माण किया जाए जिससे श्रद्धालु नीचे वाहन पार्क करके रोप-वे से मंदिर में जा सकें। मंदिर में पैदल जाने की व्यवस्था भी बेहतर हो। सलकनपुर देवी लोक के निर्माण कार्य प्राथमिकतानुसार पूरे किए जाएं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने देवी लोक में बनाए जाने वाले 64 योगिनी प्लाजा, मणिदीप, नवदुर्गा कोरीडोर, दुकानों की व्यवस्था, पार्किंग आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि देवी लोक के निर्माण के लिए वन विभाग से भूमि स्थानांतरित करने की कार्यवाही जल्द पूरी की जाए।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

23 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago