ऑनलाइन धोखाधड़ी (Online Fraud) से कब और कैसे, कोई ठगा जाए, कहा नहीं जा सकता। आम लोग साइबर अपराधियों के झांसे में आकर अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई गवां देते हैं। अब तो बड़ी-बड़ी संस्थाएं भी साइबर फ्रॉड का शिकार हो रही हैं। ऑनलाइन ठगों ने क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC Online Fraud) को ही निशाना बना लिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को स्कैमर्स ने पूरे 20 करोड़ का चूना आईसीसी को लगाया है।
हालांकि, आईसीसी ने अभी तक उसके साथ हुई धोखाधड़ी पर कुछ भी नहीं कहा है। लेकिन, क्रिकेट जगत की जानकारियां देने वाली वेबसाइट क्रिकबज की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि आईसीसी ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है। फिशिंग (Phishing) की इस घटना से आईसीसी में हड़कंप मचा हुआ है और हर कोई सकते में हैं।
खेल पत्रकार ने भी खबर की पुष्टि की
वरिष्ठ पत्रकार के श्रीनिवास राव ने भी ट्विटर के जरिए इस फ्रॉड की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर उन्होंने लिखा, “आईसीसी के साथ एक जामताड़ा हो गया है.” उन्होंने आगे लिखा है कि जो लोग जामताड़ा के बारे में नहीं जानते उन्हें बता दूं कि “जामताड़ा” नेटफ्लिक्स पर एक शानदार सीरीज है जो “फ़िशिंग” खतरे के बारे में बताती है।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…