डॉक्टरों ने काली पट्टी बांध शुरू किया विरोध, मांगे पूरी नहीं होने पर 17 से काम बंद हड़ताल

भोपाल। मध्य प्रदेश में आज से डॉक्टर्स Doctors की हड़ताल शुरू हो गई है। प्रमोशन सहित विभिन्न मांगों को लेकर मध्य प्रदेश चिकित्सक महासंघ के बैनर तले हड़ताल का ऐलान किया है। सभी जिलों में हड़ताल के पहले दिन सुबह 8 बजे से काली पट्टी बांधकर डॉक्टर काम कर रहे हैं। आज प्रदेश के लगभग 10 हजार डॉक्टर्स आंदोलनरत हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ सकती है।

इस हड़ताल को सरकारी जूनियर डॉक्टर्स, स्वास्थ्य विभाग ( Health Department) के डॉक्टर या अन्य विभागों के डॉक्टर्स के अलावा इस बार सभी विभागों के डॉक्टर हड़ताल में शामिल हैं और नर्सिंग होम एसोसिएशन ने भी समर्थन किया है। ऐसे में प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में 17 फरवरी से हालात बिगड़ सकते हैं।

मध्य प्रदेश शासकीय/स्वशासी चिकित्सक महासंघ के अनुसार, 49 जिला अस्पताल, 13 मेडिकल कॉलेज और भोपाल गैस राहत अस्पताल के डॉक्टरों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर काम किया। यह विरोध सरकार की डॉक्टर्स के प्रति उदासीनता, न्यूनतम संसाधनों में काम कराने की नीति के विरुद्ध लिया गया हैं। उन्होंने कहा कि गुरुवार को भी डॉक्टर काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। साथ ही सुबह 10 बजे से 12 बजे तक इमरजेंसी सेवा को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रहेंगी। इसके बाद शुक्रवार से डॉक्टर पूरी तरह से काम बंद हड़ताल पर जाएंगे।  जिसमे रूटीन कार्य जैसे ओपीडी,  इन–डोर,  वार्ड राउंड  इत्यादि तथा इमरजेंसी, एमएलसी, पोस्टमार्टम सेवाएं भी बाधित रहेगी। बैठक में निर्णय लिया गया है कि शैक्षणिक, NMC निरीक्षण , NABH निरीक्षण, काउंसलिंग इत्यादि में भाग नहीं लिया जाएगा।

क्या है हड़ताल की वजह ?

जानकारी के अनुसार, मप्र में लंबे समय से डॉक्टरों का प्रमोशन रुका हुआ है। वेतन विसंगतियां और पदोन्नति में भी गड़बड़ियां हैं। अब तक प्रदेश में डीएसीपी लागू नहीं किया गया है। यही कारण है कि पहली बार सभी वर्ग के चिकित्सक एक साथ हड़ताल पर जा रहे हैं।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

20 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago