अबकी बार Domestic gas cylinder हुआ 1100 के पार , ग्‍वालियर में अब 1186.50 रुपए में मिलेगा

मार्च शुरू होते ही आम आदमी को महंगाई की मार पड़ी है । सरकारी तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है । केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के रेट 50 रुपए बढ़ा दिए हैं। मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सिलेंडर की कीमत 1100 रुपए के पार हो गई है। भोपाल में अब 1108 रुपए 50 पैसे में एक सिलेंडर मिलेगा। इंदौर में रेट 1131 रुपए हो गए हैं। ग्वालियर शहर में अब 1136.50 रुपए में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर अब 1186.50 रुपए में मिलेगा। रेट सभी तरह की गैस पर बढ़ाए गए हैं। रसोई गैस के रेट 10 महीने में तीसरी बार बढ़े हैं। इस दौरान करीब डेढ़ सौ रुपए महंगा हुआ है। भोपाल की बात करें तो पिछले साल मई और जून में 53-53 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद जुलाई में सिलेंडर के रेट 1058 रुपए 50 पैसे हो गए थे।

ताजा बदलाव के बाद एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम

कीमत में ताजा बदलाव के बाद पटना में एलपीजी गैस सिलेंडर 1201 रुपए, लेह में 1299 रुपए, आईजोल में 1260 रुपए, श्रीनगर में 1219 रुपए, कन्याकुमारी में 1187 रुपए, अंडमान में 1179 रुपए, रांची में 1160.50 रुपए, शिमला में 1147.50 रुपए, डिब्रूगढ़ में 1145 रुपए, लखनऊ में 1140.50 रुपए, उदयपुर में 1132.50 रुपए, इंदौर में 1131 रुपए, कोलकाता में 1129 रुपए, देहरादून में 1122 रुपए, चेन्नई में 1118.50 रुपए, आगरा में 1115.50 रुपए, चंडीगढ़ में 1112.5व रुपए, ​विशाखापट्टन में 1111 रुपए और अहमदाबाद में 1110 रुपए में आज से मिलेंगे।

प्रभावित होगा घरों का बजट

घर और रसोई की अधिकतर चीजों  में महंगाई और अब गैस सिलिडंर की कीमतों की बढ़ोत्तरी से सीधे सीधे घर का बजट प्रभावित होगा। क्योंकि लोगों को अब 50 रुपए अधिक देने पड़ेगे। खासबात यह है कि गैस सिलिंडरों की कीमत लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल डीजल के दामों पर तो सरकार ने बीच में कटौती कर दी थी। लेकिन गैस के दामों पर कटौती नहीं की। ऐसे में अब लोगों को महंगी गैस खरीदनी पड़ेगी।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

18 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago