Categories: भोपाल

आर्थिक तंगी के चलते ठेकेदार ने परिवार सहित पिया जहर, हालत गंभीर

भोपाल के खजूरी सड़क इलाके में  बुधवार सुबह एक ठेकेदार ने आर्थिक तंगी के चलते अपनी पत्नी व चार बच्चों को जहर देकर खुद भी जहर पी लिया। सभी को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल पुलिस ने ठेकेदार के मकान को सील कर दिया है।

आखिरी राम – राम  अलविदा
इसके बाद अपने भान्जे को फोन पर कहा आखिरी राम – राम  अलविदा  और फ़ोन काट दिया  भांजे ने वापस  फ़ोन किया फिर बताया कि उसने जहर पी लिया है। भान्जे ने तुरंत घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी जोन-चार विजय खत्री भी हमीदिया अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से मरीजों की हालत के बारे में जानकारी ली। हालांकि अभी किशोर व उसके बीवी-बच्‍चों के बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं।

मकानों में सेंट्रिंग लगाने का ठेका 
बता दें ,खजूरी सड़क थाना प्रभारी संध्या मिश्रा ने बताया कि ग्राम बैरागढ़ कलां निवासी 40 वर्षीय किशोर जाटव निर्माणाधीन मकानों में सेंट्रिंग लगाने का ठेका लेता है। उसके परिवार में पत्नी 35 वर्षीय सीता के अलावा तीन बेटियां 15 वर्षीय कंचन, 10 वर्षीय अन्नू, आठ वर्षीय पूर्वा व बेटा 12 वर्षीय अभय है। बुधवार भोर में किशोर ने परिवार के सभी लोगों को कीटनाशक पिलाने के बाद खुद भी पी लिया।

कुछ लोगों से कर्ज भी ले रखा था
शुरुआती जांच और स्वजन से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि किशोर का काम-काज अभी ठीक नहीं चल रहा था। इस वजह से किशोर का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। व्यवसाय के लिए किशोर ने कुछ लोगों से कर्ज भी ले रखा था। ऐसा अनुमान है कि आर्थिक रूप से परेशान होने के कारण किशोर ने इस तरह का कदम उठा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

18 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago