देश

इंडिगो फ्लाइट की पाकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिंग : यात्री की मौत पर इंडिगो ने दुख जताया

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली  से दोहा जा रहे इंडिगो (Indigo) के एक विमान को चिकित्सकीय आपात स्थिति (medical emergency) के कारण उसका मार्ग परिवर्तन कर कराची की ओर मोड़ दिया गया। एयरलाइन ने सोमवार को यह जानकारी दी। दिल्ली से दोहा जा रही इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट की पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। फ्लाइट में एक मेडिकल इमरजेंसी के चलते यह फैसला किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लाइट में सवार एक यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद फ्लाइट की कराची में लैंडिंग कराई गई।


यात्री की तबीयत खराब होने की वजह से लिया गया फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडिगो एयरलाइन्स के विमान संख्या 6E 1736 ने रविवार (12 मार्च 2023) को रात 10:05 पर दिल्ली के इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोहा के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद प्लेन में बैठे 60 वर्षीय नाइजीरियाई नागरिक अब्दुल्ला की तबीयत खराब होने लगी। उन्होंने इसकी शिकायत विमान चालक दल से की। इस शिकायत पर जहाज को कराची की तरफ मोड़ दिया गया। पायलट ने जिन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से लैंडिंग की अनुमति माँगी। एयरलाइन का कहना है कि दुर्भाग्य से एयरपोर्ट पहुंचने पर यात्री को एयरपोर्ट मेडिकल टीम ने मृत घोषित कर दिया है।

डॉक्टरों ने अब्दुल्ला को मृत घोषित कर दिया

पाकिस्तान के सिविल एविएशन विभाग ने कुछ ही देर में भारतीय विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति दे दी। रात लगभग 12:08 पर हुई इस इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्री को उतारा गया। हालाँकि डॉक्टरों ने अब्दुल्ला को मृत घोषित कर दिया। अब्दुल्ला की मौत का प्रमाण पत्र सीएए और एनआईएच के डॉक्टरों ने जारी कर दिया है। इंडिगो एयरलाइन्स ने भी अपने एक आधिकारिक बयान में अब्दुल्ला की मृत्यु की पुष्टि करते हुए उनके प्रति शोक संवेदना प्रकट की है।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

16 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago