भोपाल

चलती बाइक में विस्फोट, युवक की मौत; अवैध डेटोनेटर ले जाने की आशंका

सीहोर । जिले के इच्छावर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर गांव के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गिट्टी मशीन क्षेत्र के नजदीक चलती मोटरसाइकिल में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। विस्फोट के बाद मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुखराम बरेला (30 वर्ष), निवासी जमली गांव के रूप में हुई है। वह सुबह अपनी मोटरसाइकिल से रामनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रामनगर के पास अचानक हुए धमाके ने सभी को दहशत में डाल दिया।

घटना की सूचना मिलते ही इच्छावर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक के पास विस्फोटक सामग्री या डेटोनेटर मौजूद हो सकते हैं, जिनके कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, विस्फोटक की पुष्टि फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

इस संबंध में एसडीओपी रोशन जैन ने बताया कि सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच यह घटना हुई। फिलहाल घटनास्थल से कोई अन्य संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि यदि विस्फोटक सामग्री मौजूद थी तो वह कहां से लाई गई और उसका उद्देश्य क्या था। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ जांच कर रहा है।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 days ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

3 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago