Fighter Plane Crash: मुरैना में दो लड़ाकू विमान क्रैश, घायल पायलटों को ग्वालियर भेजा

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में वायुसेना के सुखोई-30 और मिराज 2000 विमान क्रैश हो गए। जानकारी के अनुसार, दोनों विमानों ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी विमान हादसे की कोर्ट ऑफ़ इंक्वायरी के आदेश हो गए हैं। वायुसेना इस बात की जांच करेगी कि क्या दोनों विमान आपस में टकराए ? सुखोई में 2 पायलट और मिराज में एक पायलट था।

सीएम शिवराज ने दिए मदद के निर्देश

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विमान हादसे को लेकर ट्वीट किया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन को तुरंत मदद करने के भी निर्देश दिए हैं। शिवराज सिंह ने लिखा कि मुरैना के कैलारस के पास वायुसेना के सुखोई-30 और मिराज-2000 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत दुखद है। मैंने स्थानीय प्रशासन को त्वरित बचाव एवं राहत कार्य में वायुसेना के सहयोग के निर्देश दिए हैं। विमानों के पायलट के सुरक्षित होने की ईश्वर से कामना करता हूं।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने जताया दुख

मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी इस हादसे में दुख जताते हुए कहा कि मुरैना के कैलारस के पास वायुसेना के सुखोई-30 और मिराज-2000 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार मिला है। मैं इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करता हूँ।

ग्रामीणों के अनुसार, घटना सुबह लगभग दस बजे की है। पहाड़गढ़ इलाके में ग्रामीणों ने आसमान में एक विमान जलते हुए देखा और फिर उसके टुकड़े जमीन में गिरते हुए देखा। इसके बाद आसपास हड़कंप मच गया। लोगों ने उस तरफ दौड़ लगाई, जिस तरफ विमान के टुकड़े जलकर गिर रहे थे।

पायलट ने अपनी जान देकर पूरे कस्बे को बचाया…

लोगों का कहना है कि इन विमानों में जब आग लगी तब वे मुरैना जिले के कोलारस कस्बे के ऊपर से गुजर रहे थे। तभी लोगों ने हवा में उन्हें आग से जलते देखा तो हड़कंप मच गया कि अगर इसका मलबा नीचे गिरा तो पूरा कस्बा तबाह हो सकता है। लेकिन मलवा काफी दूर जंगल मे गिरा। माना जा रहा है कि पायलट ने अपनी जान की बाजी लगाकर फादग्रह कस्बे को जलने से बचाया।

 

15 मिनट बाद दोनों पायलट को किया रेस्क्यू

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तेज आवाज के साथ आग की लपटें आसमान में देखी गईं। हम गांव में ही कुछ लोगों के साथ खड़े थे। आग की लपट दिखते ही मैं कई ग्रामीणों के साथ उस दिशा में भागे। तभी देखा कि आसमान में दो पैराशूट नीचे आते हुए दिखे। हम लोग दोनों के नीचे आने का इंतजार कर रहे थे। 15 से 20 मिनट में दोनों पायलट नीचे आ गए, लेकिन खाली स्थान की जगह पर पेड़ की टहनियों के बीच पैराशूट जाकर गिरा। इसकी वजह से दोनों पायलटों को चोट भी लगी। हालांकि ग्रामीणों की मदद से दोनों पायलटों को झाड़ियों से निकालकर खाली स्थान पर लिटा दिया गया। दोनों पायलटों से हम लोग पूछताछ कर रही रहे थे कि तभी आधे घंटे एयरफोर्स का हेलिकॉप्टर मौके पर पहुंच गया। घायल अवस्था में दोनों पायलटों को हेलिकॉप्टर की मदद से हॉस्पिटल ले जाया गया।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago