इन दिनों एयरलाइंस किसी न किसी घटना को लेकर चर्चा में हैं। फ्लाइट्स में मारपीट से लेकर पेशाबकांड तक की खूब चर्चा हुई है। अब सोमवार को एक अजीब घटना सामने आई। विमानन कंपनी गो फर्स्ट का विमान सोमवार को 54 यात्रियों को लिए बगैर ही दिल्ली रवाना हो गया। ये यात्री विमान में चढ़ने के लिए शटल बस में ही इंतजार करते रह गए। इस घटना को लेकर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन से रिपोर्ट मांगी है। कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि बस में सवार यात्री बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली उड़ान में चढ़ नहीं पाए। यह उड़ान सोमवार को शाम छह बजकर 40 मिनट पर वहां से रवाना हुई थी। चेकइन और सुरक्षा की जांचके बाद यात्री चार बसों में सवार होकर टरमैक में इंतजार कर रहे थे जो उन्हें पार्क किए गए विमान तक ले जाने वाली थी। एयरलाइन ने चार घंटे बाद फंसे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। अब इस घटना पर विमानन नियामक डीजीसीए ने रिपोर्ट मांगी है और कहा है कि उचित कार्रवाई की जाएगी।
बस में सवार 54 यात्री रह गए –
एक यात्री ने ट्वीट किया कि बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली जी8 116 उड़ान यात्रियों को लिए बगैर ही रवाना हो गई. एक बस में सवार 54 यात्री यहीं रह गए और विमान सिर्फ एक बस के यात्रियों को लेकर चला गया…. डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हमने एयरलाइन से रिपोर्ट मांगी है. उचित कार्रवाई की जाएगी।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…