खेल

ICC Worldcup 2023 :आईसीसी ने जारी किया वनडे विश्व कप का शेड्यूल,भारत-पाकिस्तान मुकाबला 15 अक्टूबर को

ICC World Cup 2023 Full Schedule: भारत में होने वाले आईसीसी  वनडे वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर से होगा  इसका  शेड्यूल का आईसीसी  ने जारी  कर दिया गया है। पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भी  इसी मैदान पर होगा। मेजबान भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को चेन्नई में पांच बार के विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा।  वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

भारत में 10 स्थानों पर खेले जाएंगे वर्ल्ड कप के मुकाबले

आईसीसी वर्ल्ड का आयोजन भारत के 10 प्रमुख शहरों में किया जाएगा।  जिसमें हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता शामिल हैं।  ICC ने बताया, हैदराबाद के अलावा गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक अभ्यास मैचों की मेजबानी करेंगे। बता दें कि अब वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने में 100 दिन रह गए हैं।  10 टीमों वाले इस मेगा इवेंट के लिए 8 टीमें सीधे क्वालीफाई कर चुकी हैं। अंतिम दो स्थानों के लिए जिम्बाब्वे में जंग जारी है, जो 9 जुलाई को समाप्त होगा।

15 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच होगी टक्कर

भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाएगा।  यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।  इस मैच के लिए एक लाख से ज्यादा दर्शकों के मैदान पर पहुंचने की संभावना है।

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में होगा पहला मैच

वनडे वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर से होने जा रहा है।  पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।  अहमदाबाद के मैदान पर ही पहला मैच खेला जाना है।  आखिरी मैच भी इसी मैदान पर खेला जाएगा, जबकि मेजबान भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को चेन्नई में पांच बार के विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

15 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago