मध्यप्रदेश

सीहोर में भट्टे पर ईंट खरीदने आए युवक की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या,घटनास्थल पर ही बैठा रहा आरोपी गिरफ्तार

सीहोर।   मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में बेरहमी से एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना को इतनी बेरहमी से अंजाम दिया है कि उसने पहले कुल्हाड़ी से युवक का सिर, धड़ से अलग कर दिया और उसके बाद शरीर के टुकड़े कर दिए।  इसके बाद आरोपी घटनास्‍थल पर ही बैठा रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की वजह दोनों के बीच विवाद बताया जा रहा है। हत्या की ये सनसनीखेज वारदात सीहोर के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई।

प्राप्त जानकारी अनुसार थाना कोतवाली अंतर्गत मोतीबाबा मन्दिर रोड निवासी सूरज सिंह कुशवाह ईंट खरीदने कर्बला पुल के समीप गया था।  यहां किसी बात को लेकर उसका आरोपी सुरेंद्र कुशवाह से विवाद हो गया। इसी बीच, सुरेंद्र ने कुल्हाड़ी से सूरज पर हमला बोल दिया। पहले वार में ही सूरज की गर्दन धड़ से अलग हो गई। गर्दन कटते ही वह नीचे गिर पड़ा। इसके बाद सुरेंद्र ने उसके पैर कुल्‍हाड़ी से वार किया। पैर कटकर करीब पांच फीट दूर जा गिरा।

सुरेंद्र के सिर पर इस कदर खून सवार था कि गर्दन अलग होने के बाद भी वह नहीं रुका और कुल्हाड़ी से एक के बाद एक कई वार किए। सूरज का शरीर चार से पांच टुकड़ों में कट गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। यहां आरोपी सुरेंद्र निवासी ग्राम सिराड़ी को कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक सब्जी बेचने का कार्य करता है उसके दो बच्चे हैं और तीन भाई हैं शुक्रवार शाम मृतक बड़े भाई के मकान के लिए एक खरीदने ईट के भट्टे पर गया था जहां उसकी हत्या कर दी गई है। वही जानकारी अनुसार आरोपी पास के ही ईट भट्टे पर काम करता है।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

22 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago