खेल

IND vs AUS ODI : 11 साल बाद वानखेड़े में मिली जीत ,मुश्किल पिच पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया।भारतीय टीम टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम करने के बाद वनडे सीरीज भी जीतने उतरी है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 189 रन का लक्ष्य रखा था। भारत ने यह लक्ष्य 39.5 ओवर में हासिल कर लिया।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया

भारत ने मुंबई के वानखेड़े में खेले गए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 35.4 ओवर में 188 रन पर सिमट गई थी। कंगारुओं के लिए मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 81 रन की पारी खेली थी।जवाब में भारत ने 39.5 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। केएल राहुल ने लय में वापसी की और बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 91 गेंदों में 75 रन की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा रवींद्र जडेजा भी 45 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 108 रन की नाबाद साझेदारी हुई।

रविंद्र जडेजा का चीता स्टाइल

मैदान पर रविंद्र जडेजा हो और कुल अलग न करें, यह हो ही नहीं सकता है। फील्डिंग करते वक्त जडेजा ने प्वाइंट पर शानदार कैच पकड़ा और यह चीता स्टाइल में बेस्ट कैच रहा। जडेजा ने बैटिंग करते वक्त धैर्य दिखाया और भारत को 5 विकेट से जीत दिलाकर ही लौटे।

मैदान में सचिन…सचिन की गूंज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वानखेड़े स्टेडियम में सचिन…सचिन की गूंज सुनाई दी। दरअसल, सचिन के नाम पर एक स्टैंड का नामकरण किया गया है और उसमें बैठे दर्शकों की तरफ जब भी कैमरा घूमता तो वे सचिन…सचिन की नारेबाजी करते दिखे।

रजनीकांत ने देखा मैच

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच देखने के बॉलीवुड सहित राजनीति क्षेत्र से कई हस्तियां पहुंची। रजनीकांत और अजय देवगन के अलावा बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने भी मैच देखा। इसके अलावा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस, एनसीपी लीडर शरद पवार और पूर्व कप्तान अजहरूद्दीन ने भी वीआईपी लाउंज में बैठकर मैच का आनंद लिया।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

16 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago