Categories: खेल

IND vs NZ 1st ODI Match – रोमांचक मैच में 12 रन से जीता भारत, न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल ने जीता दिल

IND VS NZ ODI  1st ODI रोमांचकारी मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 12 रन से हराया। शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 12 रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड की ओर से माइकल ब्रेसवेल  (Michael Bracewell)  ने 78 गेंद पर 140 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इस जीत से मेजबान टीम सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। दोनों टीम के खिलाडियों में शुभमन गिल (Shubhman Gill) का दोहरा शतक और माइकल ब्रेसवेल की पारी ही देखने योग्य रही।

भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए। टीम की ओर से गिल ने अपने वनडे करियर की बेस्ट पारी खेली। वे 149 गेंदों में 208 रन बनाकर आउट हुई। गिल ने हार्दिक पंड्या (28 रन) सूर्यकुमार यादव (31 रन) और रोहित शर्मा के साथ अर्धशतकीय साझेदारियां कीं। गिल ने पंड्या के साथ 5वें विकेट के लिए 74 सूर्या के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन और रोहित के साथ पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े।

जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 49.1 विकेट पर 337 रन ही बना सकी। कीवी टीम की ओर से माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell)  ने  अपने वनडे करियर का दूसरा शतक जमा कर दर्शकों का दिल जीत लिया । जबकि मिचेल सेंटनर (57 रन) ने तीसरी अर्धशतकीय खेली । इन दोनों के बीच 162 रन की साझेदारी हुई। एक समय लग रहा था कि न्यूजीलैंड आसानी से जीत हासिल करेगा। लेकिन मोहम्मद सिराज ने एक ओवर में दो विकेट झटककर भारत को मैच में वापस ला दिया।

दोहरा शतक (Double Century)जमाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी – शुभमन गिल (Shubhman Gill) 

भारत की ओर से गिल ने अपने वनडे करियर की बेस्ट पारी खेली। वे 50वें ओवर में 149 गेंदों में 208 रन बनाकर आउट हुए। वे वनडे में दोहरा शतक जमाने वाले 5वें भारतीय खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा ईशान किशन वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर ऐसा कर चुके हैं। दुनिया भर के बल्लेबाजों की बात करें तो वनडे में 10वीं बार दोहरा शतक आया है। भारत के अलावा बाकी 3 शतक अलग-अलग देशों के खिलाड़ियों ने बनाए।
गिल दोहरा शतक जमाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने 23 साल 132 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम था।

गिल ने हार्दिक पंड्या (28 रन) सूर्यकुमार यादव (31 रन) और रोहित शर्मा के साथ अर्धशतकीय साझेदारियां कीं। गिल ने पंड्या के साथ 5वें विकेट के लिए 74 सूर्या के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन और रोहित के साथ पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े।

Anand

Recent Posts

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

7 days ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 weeks ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 weeks ago

नोबल हॉस्पिटल के सहयोग से सीपीआर प्रशिक्षण व निःशुल्क मेडिकल चेकअप शिविर आयोजित

भोपाल ।  77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिसरोद स्थित फॉर्च्यून सौम्या संतोषा बागली रोड…

2 weeks ago

SPL-6 क्रिकेट टूर्नामेंट में ‘7 वंडर्स’ का दबदबा, फाइनल में पावर हीटर को हराकर बनी चैंपियन

भोपाल (अयोध्या नगर): राजधानी के अयोध्या नगर में खेल उत्साह और रोमांच के बीच SRCH…

2 weeks ago

फर्जी डॉक्टर बनकर बुजुर्ग एवं बीमार व्यक्तियों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का नर्मदापुरम पुलिस ने किया पर्दाफाश

भोपाल। थाना देहात पुलिस नर्मदापुरम ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर बुजुर्ग एवं बीमार…

1 month ago