India vs Srilanka 1st ODI: भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में विजयी आगाज किया है। भारत ने मंगलवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 67 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की। भारत ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की शानदार पारी के दम पर 373/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंकाई टीम 42 ओवर में 8 के विकेट के नुकसान पर 306 रन ही बना सकी।
विराट कोहली (113) और उमरान मलिक (3/57) के शानदार प्रदर्शन की वजह से यहां बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 67 रनों से हरा दिया। इस जीत से भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। मेजबान टीम के 373/7 रनों के जवाब में श्रीलंका ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 306 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान दासुन शनाका (108 नाबाद) और पथुम निसंका (72) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। भारत की ओर से उमरान के अलावा, मोहम्मद सिराज ने दो विकेट चटकाए। वहीं, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट लिया।
चार साल बाद कोहली के बल्ले से शतक
विराट कोहली ने 87 गेंदों पर 113 रन की पारी खेली। उन्होंने 45वां वनडे शतक बनाया। घर में चार साल बाद कोहली के बल्ले से शतक आया है। कोहली के अलावा कप्तान रोहित शर्मा (83 रन) ने 47वां वनडे अर्धशतक बनाया। जबकि शुभमन गिल (70 रन) ने 5वीं फिफ्टी जमाई। केएल राहुल ने 39 और श्रेयस अय्यर ने 28 रन का योगदान दिया।
उमरान की गेंदबाजी
तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने सटीक गेंदबाजी की। उन्होंने 8 ओवर में 57 रन खर्च कर 3 विकेट लिए। उमरान के अलावा मोहम्मद सिराज को 2 विकेट मिले। मोहम्मद शमी, हार्दिक पंड्या और युजवेंद्र चहल के हिस्से एक-एक विकेट आए।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…