Categories: देश

बैंकॉक-कोलकाता की फ्लाइट में हुई भारतीयों की जमकर मारपीट

बैंकाक से भारत आ रही फ्लाइट में एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। विमान में सवार कुछ यात्रियों के बीच इस हफ्ते की शुरुआत में कथित तौर पर हाथापाई हुई थी।

एयरलाइन का कहना है कि केबिन क्रू के सेफ्टी इंस्ट्रक्शन का पालन करने से मना करने के बाद यह झगड़ा शुरू हुआ था। Thai Smile Airways ने कहा कि यह घटना 26 दिसंबर की है, जो कि थाईलैंड से कोलकाता के लिए उड़ान भरने से पहले हुई ।क्रू मेंबर्स ने यात्रियों से टेकऑफ के लिए अपनी सीटें सीधी एडजस्ट करने के लिए कहा – इसका पालन घरेलू फ्लाइट्स के दौरान भी किया जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक यात्री ने यह कहते हुए अपनी सीट एडजस्ट करने से इनकार कर दिया कि उसकी पीठ में दर्द है।

फ्लाइट में मारपीट करने लगे भारतीय यात्री

बातचीत से बहस शुरू हुई और फिर मामला इतना बढ़ गया कि दो यात्री आपस में मारपीट करने लगे।  इस दौरान दूसरे पक्ष के एक-दो और साथी आ गए और फिर हाथापाई करने लगे। वहां मौजूद एयर होस्टेस बेहद ही डर गई और घटना स्थल से भाग निकली। सोशल मीडिया पर वायरल हुए विवाद के वीडियो के अनुसार, दो यात्रियों को गरमागरम बातचीत करते हुए देखा जा सकता है, जबकि एयर होस्टेस मामले को शांत करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, दोनों यात्रियों ने फ्लाइट अटेंडेंट की बात नहीं मानी।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 days ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

3 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago