खेल

IPL 2023 Final : चेन्‍नई ने 5वीं बार जीता IPL खिताब, सस्पेंस से भरे फाइनल में गुजरात को अंतिम गेंद पर हराया

आईपीएल के 16वें सीजन का फाइनल आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।  पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 214/4 रन बनाए थे। चेन्नई को 215 रनों का टारगेट मिला था, जो बारिश के कारण 15 ओवर में 171 का कर दिया गया था। अंतिम गेंद पर चेन्नई ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसी के साथ CSK ने 5वीं बार IPL का खिताब अपने नाम कर लिया।

आखिरी दो गेंदों पर रवींद्र जडेजा ने 10 रन बनाए और जीत के हीरो बने। जडेजा के अलावा चेन्नई के लिए डेवोन कॉन्वे ने 47 रन, शिवम दुबे ने 32, और अजिंक्य रहाणे ने 27 रन बनाए। जबकि गुजरात के लिए मोहित शर्मा ने 3 और नूर अहमद ने 2 विकेट लिए। गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 47 गेंदों पर 96 रनों की तूफानी पारी खेली। सुदर्शन के अलावा ऋद्धिमान साहा ने 54 औऱ शुभमन गिल ने 39 रनों की पारी खेली।

IPL 2023 के फाइनल मुकाबले में जिस तरह से जडेजा ने अतिंम दो गेंदों पर 10 रन बनाए और सीएसके की जीत के हीरो वो फैन्स को लंबे समय तक याद रहेगा। एमएस धोनी के लिए भी यह टाइटल खास है क्योंकि धोनी ने अब सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीतने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। CSK की शानदार जीत के बाद फैन्स बेहद खुश हैं, और सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

16 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago