खेल

भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच आईपीएल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

नई दिल्ली ।  भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और युद्ध जैसे हालात के मद्देनजर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। बीसीसीआई की तरफ से कहा गया है कि जब देश युद्ध लड़ रहा हो तब क्रिकेट का चलना अच्छा नहीं लगता।

 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और उसके बाद पड़ोसी देश की तरफ से भारतीय शहरों को निशाना बनाने के नाकाम दुस्साहस के बाद तनाव चरम पर है। इस बात की संभावना पहले ही जताई जाने लगी थी कि आईपीएल को रद्द किया जा सकता है या फिर सस्पेंड कर दिया जा सकता है या फिर बाकी के मैचों को भारत से बाहर कराया जा सकता है।

 

पड़ोसी शहरों जम्मू और पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी के बाद गुरुवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच रद्द कर दिया गया था। उसके बाद से ही संस्करण के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे थे। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, “यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश में युद्ध चल रहा हो, तब क्रिकेट चल रहा हो।’

 

भारत-पाकिस्तान के बीच फिलहाल जिस तरह का तनाव है और जैसे हालात हैं, उसे देखते हुए आईपीएल में हिस्सा ले रहे विदेशी खिलाड़ी चिंतित थे। लीग को स्थगित किए जाने की एक बड़ी वजह यह भी मानी जा रही है।

 

आईपीएल के सीजन-18 में अभी तक 58 मुकाबले खेले जा चुके हैं, वहीं लीग स्टेज के 12 मुकाबले बाकी है। 22 मार्च से शुरू हुए आईपीएल में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। फाइनल को मिलाकर कुल 74 मैच खेले जाने थे। तय कार्यक्रम के मुताबिक, 25 मई को ईडन गार्डंस में फाइनल खेला जाना था।

 

आईपीएल का बाकी बचा हिस्सा कब खेला जाएगा?

खेला जाएगा भी या नहीं? क्या कुछ खास स्टेडियमों में ही बाकी के मैच कराए जाएंगे या विदेश में शिफ्ट कराए जा सकते हैं? इस तरह के तमाम सवाल अभी भी बने हुए हैं। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर लीग अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो चुकी है।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

16 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago