विदेश

ईरान ने मंगलवार देर रात इसराइल की ओर सैकड़ों मिसाइलें दागीं

तेल अवीव: ईरान ने मंगलवार शाम को इजरायल पर मिसाइल हमला किया है। पूरे इजरायल में सायरन बज रहे हैं। इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने बताया है कि ईरान से उनके देश पर रॉकेट दागे गए हैं। सेना ने सभी लोगों को बम शेल्टर में छिपने की सलाह दी है। अमेरिका ने चंद घंटे पहले ही जानकारी दे दी थी कि ईरान जल्द इजरायल पर मिसाइल हमला करने जा रहा है। अमेरिका ने यह भी बताया था कि वह इजरायल की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है। ईरान ने पहले ही इजरायल को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी।

इस साल इजरायल  पर ईरान का ये दूसरा हमला है।अप्रैल में भी ईरान नेइजरायल पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए थे।इजरायल सेना के अधिकारियों का कहना है कि ईरान के ये हमले अब थम गए हैं और अभी कोई ख़तरा नहीं है।लेकिन ये अब भी साफ़ नहीं है कि इस हमले के कारण कितना नुक़सान हुआ है। हालांकि इसराइल के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा है कि मंगलवार रात ईरान ने 181 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं और इसमें एक फ़लस्तीनी व्यक्ति की मौत हुई है। इजरायल ने इसका वीडियो भी डाला है, जिसमें दिख रहा है कि एक व्यक्ति सड़क पर जा रहा था, तभी वह हमले की चपेट में आ गया।यह वीडियो इसराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक का बताया जा रहा है।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

15 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago