पत्रकारों को मूर्ख कहकर घिरे कमलनाथ, भाजपा नेता नरेंद्र सलूजा ने कहा माफी मांगें

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  ( Kamal Nath ) का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे पत्रकारों को मूर्ख कह रहे हैं। कमलनाथ का यह वीडियो भाजपा नेताओं ने ट्वीट करते हुए माफी मांगने की बात कही है। दरअसल, कमलनाथ का यह वीडियो मीडियाकर्मियों से बात करने के दौरान का है। इसमें वे कह रहे हैं- ‘ मैंने अभी 200 पत्रकारों को भोपाल में बुलाया था। मैंने उनसे कहा- अगर आप जमीन समझते हैं तो आप समझते हो। अगर आप समझना नहीं चाहते तो और भी खुशी है कि आप कितने मूर्ख हैं।’

भाजपा नेता नरेंद्र सलूजा ( Narendra Saluja )  ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा- पत्रकारों को भोपाल निवास पर भोज पर बुलाकर उनको आप मूर्ख बोल रहे हैं। पत्रकार आपके हिसाब से नहीं समझे तो वो मूर्ख…? सलूजा ने कहा- याद रखिए मीडिया निष्पक्ष होता है, वो आपके हिसाब से नहीं चलेगा।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा- आपने पहले भी कई बार मीडिया का अपमान किया है। ऐसा करना आपकी आदत बन चुकी है। यह बयान बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय है। आपको यह हक किसी ने नहीं दिया है कि आप मीडिया को पहले भोज पर बुलाओ और बाद में उन्हें मूर्ख कहो और मूर्ख बताकर उस पर खुशी जाहिर करें। सलूजा ने कहा- आप मीडिया से माफी मांगें। प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ की ताकत का आपको अंदाजा नहीं है। इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

2 days ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago