Categories: देश

Kanjhawala Death Case : लापरवाह पुलिस वालों पर गिरी गाज, दिल्ली पुलिस के 11 जवान निलंबित

Kanjhawala Death Case :  दिल्ली के कंझावला हादसे में गृह मंत्री के आदेश पर बड़ी कार्रवाई हुई है। अंजलि की मौत से जुड़े मामले में अमित शाह के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस के 11 जवानों को सस्पेंड किया गया है। इन जवानों पर हादसे वाली रात लापरवाही बरतने का आरोप है।  गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद युवती अंजलि को कार से 13 किलोमीटर तक घसीटने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वारदात वाली रात तीन पीसीआर वैन व दो पिकेट पर तैनात 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

रोहिणी जिले के जिन 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है उनमें दो सब इंस्पेक्टर, चार असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, चार हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल शामिल हैं। घटना के दिन इनमें से छह पीसीआर ड्यूटी पर थे और पांच पीकेट पर थे। इन पुलिसकर्मियों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है। बता दें कि जिस रूट पर ये घटना हुई, उस रूट पर तैनात पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

 

5 मिनट का सच सीसीटीवी में कैद
सीसीटीवी में द‍िख रहा है क‍ि अंजल‍ि की स्‍कूटी रात को 1 बजकर 58 म‍िनट पर वहां से गुजरी। और उसके चंद सेकेंड बाद ही कार निकली। रात के 2 बजकर 3 म‍िनट पर पुल‍िस की वैन वहां से गुजरी। यानी घटना के 5 म‍िनट बाद ही पीसीआर की वैन वहां से गुजरी है। यानी जब अंजल‍ि घटना के बाद मौके पर चीख- च‍िल्‍ला रही होगी तब पुल‍िस की वैन गुजरी लेक‍िन उन्‍हें वहां कुछ भी नहीं द‍िखा।

ये है पूरा मामला
बता दें क‍ि दिल्ली के कंझावला कांड में अंजलि को तकरीबन 13 किमी तक कार से घसीटा गया। इस दर्दनाक घटना में उसकी मौत हो गई। अंजलि के साथ हुई इस बर्बरता ने लोगों को झकझोर दिया है। अंजलि का शव और पोस्टमार्टम रिपोर्ट परिवार को सौंप दिया गया। परिवार ने अंजलि का अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार के समय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। उन पांचों दरिंदों की दरिंदगी ने ना सिर्फ अंजलि से उसकी जिंदगी छीनी बल्कि एक मां से उनका सहारा, छोटे भाई-बहनों उज्जवल भविष्य की उम्मीद छीन ली।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

22 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago