Categories: खेल

Khelo India Youth Games 2022 : 200 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में अभिनेता आर माधवन के बेटे वेदांत ने जीता स्वर्ण

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैराकी प्रतियोगिता में  बॉलीवुड अभिनेता आर. माधवन के बेटे वेदांत ने बॉयज की 200 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है।।  वेदांत माधवन महाराष्ट्र का प्रतिनिधत्व कर रहे हैं।  उन्होंने 1.55.39 मिनट के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। देवांश परमार (गुजरात) 1.55.75 मिनट के साथ दूसरे और युग चेलानी (राजस्थान) 1.55.95 मिनट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

वेदांत माधवन पांच दिनी तैराकी प्रतियोगिता में पांच स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। इसमें 100 मीटर, 200, 400 मीटर (सभी फ्री-स्टाइल), 800 मीटर और 1500 मीटर शामिल हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था, मैं खुद की पहचान बनाना चाहता हूं, स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने यह बात साबित कर दी।

पहले दिन महाराष्ट्र और कर्नाटक के खिलाड़ी छाए रहे।  गुजरात के देवांश परमार ने रजत व राजस्थान के युग चेलानी ने कांस्य पदक जीता। मध्य प्रदेश के प्रांजल पांडे अंतिम स्थान पर रहे। महिला वर्ग में कर्नाटक का दबदबा रहा। हषिका सिंह ने स्वर्ण व धीनिधी देसिंघु ने रजत पदक जीता। तमिलनाडु की शक्ति ने कांस्य पदक जीता।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

18 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago