मध्यप्रदेश

Kuno National Park:कूनो में आए नए मेहमान, नामीबियाई चीता ज्वाला ने तीन शावकों को दिया जन्म

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आई मादा चीता ज्वाला ने तीन शावकों को जन्म दिया है। कूनो की मेडिकल टीम के अनुसार, नवजात शावकों का स्वास्थ्य ठीक है और उनकी देखभाल की जा रही है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसका इसका वीडियो X पर शेयर किया है। बताते चले की बीते दिनों मादा चीता आशा ने भी तीन शावकों को जन्म दिया था।

मंगलवार की सुबह कूनो नेशनल पार्क से अच्छी खबर आई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर नए चीतों के जन्म की खुशखबरी बताई है। उन्होंने बताया कि कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाई गई चीता ज्वाला ने तीन नए शावकों को जन्म दिया है। इससे कुछ दिन पहले आशा ने भी तीन नए शावकों को जन्म दिया था। इससे पहले भी 24 मार्च 2023 को मादा चीता ज्वाला ने चार शावकों को जन्म दिया था। इनमें से तीन शावकों की मौत हो गई थी। चार में से एक शावक जीवित है और कूनो में बड़ा हो रहा है।

भूपेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि कूने के नए शावक। ज्वाला नाम की नामीबियाई चीता ने तीन शवाकों को जन्म दिया। यह खबर नामीबियाई चीता आशा की ओर से अपने शावकों को जन्म देने के कुछ ही सप्ताह बाद आई है। देशभर के सभी वन्यजीव अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं और वन्यजीव प्रेमियों को बधाई। भारत में इसी तरह से वन्य जीव फले और फूले।

\

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

16 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago