भोपाल

पहले दिन ही लाडली बहना योजना का सर्वर हुआ डाउन, शिविरों के बाहर महिला हो रही परेशान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए लागू की गई लाड़ली बहना योजना में शनिवार भोपाल के हर गांव और वार्डों में कैम्प सुबह साढ़े 9 बजे से ही से आवेदन प्राप्त करने का कार्य आरम्भ है। योजना के तहत कैम्प लगाकर पात्रताधारी महिलाओं से आवेदन लिए जा रहे है। आवेदन भरे जाने के पहले दिन ही योजना का सर्वर डाउन हो जाने के कारण महिलाएं परेशान होती नजर आई और उन्हे खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा। महिलाओं के हित में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना योजना के फॉर्म शनिवार से भरे जा रहे थे। मध्य प्रदेश के हर जिलों में वार्ड कार्यालय से लेकर आंगनबाड़ी तक इसके लिए बकायदा कैंप लगाकर अभियान चलाया जा रहा था। सुबह से इन कैंपों और वार्ड कार्यालय पर महिलाओं की खासी भीड़ भी देखी जा रही थी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी महिलाओं के फॉर्म भरते हुए कैंप में नजर आए लेकिन दोपहर आते-आते भीड़ तो इतनी ही रही पर लाडली बहना के फॉर्म नहीं भरा पाए. दरअसल सर्वर खराब होने के चलते यह स्थिति बन गई है।

खाली हाथ लौटी महिलाएं

वार्ड कार्यालय में पहुंची महिलाएं इसको लेकर परेशान नजर आए आईं.महिलाओं का कहना था कि यह सुबह से यहां मौजूद है लेकिन जब इनका नंबर आया तो सर्वर खराब होने की जानकारी उन्हें मिली है। ऐसे में अब महिलाओं को बोला जा रहा है कि सोमवार को ही फॉर्म भरने आना है। इस मामले में वार्ड कार्यालय पर बैठे अधिकारियों का कहना है कि नगर निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी की ओर से निर्देश मिले हैं कि अब सभी फॉर्म सोमवार से भरे जाएंगे क्योंकि सर्वर खराब होने के चलते ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। इस वजह से यह पूरी प्रक्रिया अब सोमवार से होगी।

महिलाओं में उत्साह

लाडली बहना योजना में कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म समय फॉर्म भरे जाने हैं। पहले से इसके लिए कोई प्रोसेस निर्धारित नहीं है यानी फॉर्म भरकर नहीं रख सकते हैं। इसलिए सर्वर खराब होने के चलते यह प्रक्रिया सोमवार तक के लिए रोक दी गई। ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से केवाईसी आदि का काम निरंतर जारी रहा। ये स्थिति भोपाल सहित मध्य प्रदेश के हर जिले में देखने को मिली है। फिलहाल तो महिलाओं ने इस योजना के फॉर्म भरने के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है।आपको बता दें की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना का शुभारंभ करते हुए महिलाओं को 1 हजार रुपए प्रति माह देने की घोषणा की हुई है।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

23 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago