मध्य प्रदेश में बंद होंगे शराब के अहाते, पीकर वाहन चलाने वालों का होगा लाइसेंस निलंबित

शिवराज सरकार ने रविवार को आबकारी नीति में उल्लेखनीय बदलाव किया। प्रदेश में शराब से दूरी बनाने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए अब प्रदेश के सभी अहातों एवं शॉप बार को बंद करने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने का फैसला किया है। धार्मिक स्थल, शैक्षणिक संस्थान, बालिका छात्रावास से सौ मीटर के दायरे में कोई भी शराब की दुकान नहीं होगी। मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों ने नीति के प्रविधानों का मेज थपथपाकर स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में वर्ष 2010 से कोई भी नई शराब की दुकान नहीं खोली गई है।

प्रदेश में लंबे समय से शराब को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां जारी थीं। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती लगातार प्रदेश में शराबबंदी को लेकर सक्रिय बनी हुईं थीं। नई शराब नीति का स्वागत करते हुए उन्होंने आज अपने ट्वीट में उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा घोषित की गई नई शराब नीति अन्य राज्यों के लिए भी मॉडल नीति बन जाएगी।

मंत्रिपरिषद् के फैसलों को सराहनीय कदम बताते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि ये फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता को प्रदर्शित करता है। अहाते समूची सामाजिक व्यवस्था को नष्ट कर रहे थे। प्रदेश में लगातार पूर्ण शराबबंदी के लिए सामाजिक वातावरण की बात हो रही है, ऐसे में ये कदम सरकार की इस दिशा में गंभीरता को प्रकट कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से शराब की कोई नई दुकान नहीं खोली गई है। पूर्ण नशाबंदी होगी तो शराबबंदी स्वयंमेव हो जाएगी। वहीं कांग्रेस ने शराब को लेकर उठाए गए इन सभी कदमों को भाजपा की अंतर्कलह बताया है। पार्टी की प्रदेश इकाई के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने यूनीवार्ता से कहा कि ये सभी कदम भाजपा की अंतर्कलह का परिणाम हैं।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

4 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago