भोपाल

सड़कों के निर्माण की प्रगति का स्वयं निरीक्षण करेंगी राज्य मंत्री श्रीमती गौर

भोपाल। भोपाल-नर्मदापुरम रोड पर मिसरोद से आईएसबीटी तक के सर्विस रोड को सीमेंट-कांक्रीट से बनाया जायेगा। जे.के. रोड पर हो रहे निर्माण कार्य को दिसम्बर अंत तक पूरा किया जायेगा। निर्माण एजेंसियों ने यह जानकारी समीक्षा बैठक में दी। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने निवास कार्यालय पर गोविंदपुरा क्षेत्र की सड़कों के निर्माण की प्रगति और अतिवृष्टि से जर्जर हुए मार्गों की मरम्मत के संबंध में समीक्षा की। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि क्षेत्र में हो रहे सड़कों के निर्माण कार्य और मरम्मत कार्यों की प्रगति की जानकारी के लिये वह स्वयं निरीक्षण करेंगी।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में सड़कों के निर्माण में एमपीईबी, पीएचई, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम सहित सभी विभागों की भूमिका होती है। ऐसे में इन विभागों को परस्पर एक-दूसरे के साथ समन्वय बनाकर कार्य करना चाहिये। उन्होंने एमजेएम विद्यालय से खजूरी बायपास मार्ग के निर्माण में कार्य की धीमी प्रगति पर अप्रसन्नता प्रकट की। उन्होंने कहा कि पिपलानी से खजूरी कला बायपास के निर्माण की प्रगति भी संतोषजनक नहीं है। उन्होंने जे.के. रोड के निर्माण की क्वालिटी पर सतत निगरानी रखने और निर्माण कार्य को दिसम्बर अंत तक हर हाल में पूरा करने की बात कही।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के वर्ष 2024-25 के बजट में स्वीकृत बावड़िया कला में पल्लवी नगर से ऋषि नगर तक, जुबली गेट बीएचईएल से अयोध्या बायपास और रायसेन रोड से सोनागिरी, कल्पना नगर तक सड़कों के निर्माण की कार्यवाही के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि गोविंदपुरा क्षेत्र की निर्माणाधीन सड़कों का वह स्वयं निरीक्षण करेंगी। समीक्षा बैठक में मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री संजय मस्के, एसडीएम एमपी नगर श्री एल.के. खरे, एसडीएम गोविंदपुरा श्री रवीश श्रीवास्तव, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, पीएचई सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

16 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago