भोपाल

PM की कॉन्फ्रेंस से पहले नौसेना प्रमुख कोरोना पॉजिटिव,मीटिंग छोड़ हुए दिल्ली रवाना, 21 और लोग भी संक्रमित मिले

भोपाल : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजधानी भोपाल के दौरे पर है। हालांकि इंदौर बावड़ी हादसे के चलते पीएम के स्वागत कार्यक्रम सभी निरस्त किये जा चुके है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीनों सेनाओं की कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस की अहम बैठक में शामिल हुए हैं। कॉन्फ्रेंस भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 3.05 बजे तक चलेगी। इस दौरान कंबाइंड कमांडर कॉन्फ्रेंस मीटिंग के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है।

दरअसल, देश में एक बार फिर बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए पीएम मोदी के आने से पहले कॉन्फ्रेंस में शामिल होने वाले सभी  1300 कर्मचारियों-अधिकारियों का कोविड टेस्ट हुआ था। इनमें डॉक्टर, सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। नौसेना प्रमुख को मिलाकर 22 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को ड्यूटी से हटा दिया गया है। किसी में गंभीर लक्षण नहीं हैं।इस टेस्ट के चलते कोरोना टेस्ट में एडमिरल हरि कुमार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसके बाद वे तुरंत पीएम मोदी की कमांडर्स कॉन्फ्रेंस बीच में छोड़कर स्पेशल प्लेन से दिल्ली वापस रवाना हो गए है।

गौरतलब है कि पीएम मोदी आज राजधानी भोपाल को नई सौगात के रूप में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी देने वाले है। भोपाल में शुरू होने वाली वंदे भारत ट्रेन में आम आदमी 3 अप्रैल से सफर कर सकेंगे। वही बात अगर ट्रेन की स्पीड की करी जाए तो 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यह ट्रेन चलती है जिसका ट्रायल पहल हो चुका है। अभी तक भोपाल से दिल्ली का सफर तय करने में पूरे 11 घंटे का समय लगता था वही अब मात्र 7 घंटे 30 मिनट में वंदे भारत ट्रेन इस सफर को पूरा करेगी।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago