भोपाल। भोपाल के RKMP रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया। प्रदेश से गुजर रही झेलम एक्सप्रेस में बम मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद ट्रेन को आरपीएफ व जीआरपी द्वारा सर्च किया गया, लेकिन कुछ भी नहीं मिला। इस मामले में झेलम एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री को RPF ने अरेस्ट भी किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 7 साल पहले भी झेलम एक्सप्रेस में बम मिलने की सूचना मिली थी।
दरअसल, शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे झेलम एक्सप्रेस में बम होने की सूचना मिली। जिसके बाद ट्रेन को भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर रोक कर सर्चिंग की गई, लेकिन कुछ भी नहीं मिला। बम स्क्वायड दस्ते और पुलिस ने सर्चिंग के बाद झेलम एक्सप्रेस को रवाना कर दिया। ट्रेन में सफर कर रहे एक पैसेंजर ने ही पुलिस को बम होने की जानकारी दी थी। पुलिस ने बम की सूचना देने वाले को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
आरपीएफ कमांडेंट प्रशांत यादव के मुताबिक, बम की सूचना देने वाला युवक मानसिक रूप से बीमार नजर आ रहा है, हालांकि पूछताछ के बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…