भोपाल। विश्व हृदय दिवस का आयोजन use heart, know heart की थीम पर किया गया । इस उपलक्ष्य में नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिसरोद में हृदय रोग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 159 लोगों की जांच की गई करीब व 40 लोगों की echo जांच की गई और 11 लोगों को एंजियोग्राफी की सलाह दी गई।
विश्व ह्रदय दिवस के अवसर पर नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सतीश रामटेके हृदय रोग विशेषज्ञ , डॉक्टर बालकृष्ण श्रीवास्तव ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर मिसरोद, डॉक्टर ज्ञानेंद्र निखरा हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर अपर्णा , लोकेश भार्गव,तापी मोरले,राम सिंह ने मरीजों को परामर्श एवं उपचार दिया गया और दिल की बीमारियों से बचाव और उपचार के संबंध में परामर्श भी दिया गया।
शिविर में सभी पैथोलॉजिकल जांच, ईसीजी टेस्ट नि: शुल्क किए गया । ह्रदय रोग का प्रभाव युवाओं में भी देखने को मिल रहा है। इसका कारण अनियमित जीवनशैली, शारीरिक श्रम का अभाव, तनाव, सिगरेट, बीड़ी तंबाकू ,शराब का उपयोग करना प्रमुख है। हृदय रोग अनुवांशिक कारणों से भी होते हैं। उच्च रक्तचाप , मधुमेह, मोटापा, उच्च कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों से ग्रस्त लोगों में ह्रदय रोग होने की संभावना ज्यादा होती है । आहार एवं जीवन शैली को नियमित करने के साथ ही नियमित रूप से ब्लड प्रेशर एवं मधुमेह की जांच करवाना प्रत्येक व्यक्ति के लिए बेहद आवश्यक है।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…