मध्यप्रदेश

नागरिक सहकारी बैंक व्यवसाय संवर्धन हेतु कार्ययोजना बनायें – मनोज पुष्प

भोपाल । अपेक्स बैंक के समन्वय भवन में आज मध्यप्रदेश के समस्त 47 नागरिक सहकारी बैंकों एवं 17 परिसमापनासीन नागरिक सहकारी बैंक की समीक्षा बैठक में आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी संस्थायें, मध्यप्रदेश श्री मनोज पुष्प ने सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से उनकी कार्यप्रणाली एवं उन्हें आ रही व्यवहारिक कठिनाईयों के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं निर्देश दिये कि भारत सरकार के “सहकार से समृद्धि” मंत्र को साकार करने की दिशा में समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर व्यवसाय संवर्धन की दिशा में कार्य कीजिए । उन्होंने कहा कि आप सभी लोग विभाग के तकनीकी संसूचना माध्यम से जुड़िये, ताकि शासन एवं भारतीय रिजर्व बैंक के नीति-निर्देशों की जानकारी से तुरंत आप अवगत हो सकें ।

भारतीय रिजर्व बैंक के महाप्रबंधक श्री राजदीप चक्रवर्ती तथा श्री पराग ने अन्तर्संम्प्रेशन के माध्यम से सभी को नीति-निर्देशों की जानकारी प्रदान की ।

श्री मनोज सिन्हा, उप सचिव, सहकारिता, मध्य प्रदेश शासन ने बताया कि भारत सरकार ने वर्ष 2025 को “अन्तर्राष्ट्रीय सहकारी वर्ष” के रूप में मनाने का आदेश जारी किया है । अत: शासन की मंशानुरूप इस दिशा में कार्य कीजिए।

अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक श्री मनोज गुप्ता ने बैठक के आरंभ में आयुक्त महोदय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि साल में तीन दिन 05 जुलाई को अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस, 06 जुलाई केन्द्र में सहकारिता मंत्रालय की स्थापना का दिवस एवं 14 नवंबर से 20 नवंबर तक “सहकारी सप्ताह” के दौरान हमें साहित्यिक व सांस्कृतिक आयोजन करने चाहिए, बाकी कार्य-दिवसों में नवाचार के माध्यम से निरन्तर कार्य की उत्कृष्ट गुणवत्ता के माध्यम से बैंक की प्रगति के लिए समर्पित होकर काम करना चाहिए। उन्होंने बैंकिंग के सभी पहलुओं पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया ।

श्री बृजेश शुक्ला, अपर आयुक्त एवं श्री अरूण मिश्र, संयुक्त आयुक्त ने नागरिक बैंकों को बेहतर ढंग से काम करने हेतु मोटिवेशनल मार्गदर्शन प्रदान किया ।

अपेक्स बैंक ट्रेनिंग कालेज के प्राचार्य (सेवानिवृत्त अपर आयुक्त) ने कहा कि अपने को प्रतिस्पर्धात्मक दौर में डिजिटलाईजेशन के माध्यम से बेहतर काम करने के प्रयास कीजिए । अगर यदि आवश्यकता हो तो हम सहयोग को तैयार हैं।

बैठक का संचालन उपायुक्त श्री अरूण मिश्रा ने किया । बैठक में संयुक्त आयुक्त श्री अम्बरीष वैद्य, श्री डी.पी. सिंह भोपाल एवं उपायुक्त श्री आर.एस.विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए ।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

16 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago