भोपाल

रेडक्रॉस द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदाता संस्थाओं का सम्मान

भोपाल। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, मध्यप्रदेश राज्य शाखा द्वारा संचालित ब्लड बैंक में एक सम्मान समारोह एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में उन 40 संस्थाओं को सम्मानित किया गया, जो नियमित रूप से रक्तदान अभियान चलाकर समाज सेवा में योगदान दे रही हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री विजय मनोहर तिवारी (कुलगुरु, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय), नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के उप संचालक एवं पूर्व रेडक्रॉस चेयरमैन डॉ. गगन कोल्हे एवं जनरल सेक्रेटरी श्री रामेन्द्र सिंह द्वारा भारत माता और हेनरी ड्यूनाॅट के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

जनरल सेक्रेटरी श्री सिंह ने बताया कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जनमानस में जागरूकता लाना है। उन्होंने कहा कि सिकल सेल एनीमिया, थैलेसीमिया, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों सहित जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए ऐसे शिविर महत्वपूर्ण हैं।

डॉ. गगन कोल्हे ने अपने उद्बोधन में कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि जीवन रक्षक कार्य है। यह वह माध्यम है जो किसी की जिंदगी में उम्मीद की किरण ला सकता है।उन्होंने यह भी बताया कि देश में प्रतिवर्ष करीब 4 करोड़ यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है, जबकि उपलब्धता महज 50 लाख यूनिट तक सीमित है। इस गंभीर अंतर को पाटने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा।

मुख्य अतिथि श्री विजय मनोहर तिवारी ने भी इस अवसर पर नवाचार और सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं के कारण हर दिन हजारों लोग जान गंवाते हैं, जिनमें से कई को समय पर रक्त नहीं मिल पाता। समाज को इस दिशा में जागरूक करना समय की मांग है।

कार्यक्रम के अंत में नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी ने अपने विचार व्यक्त किए और समाज सेवा में लगे संस्थाओं को बधाई दी। अंत में जनरल सेक्रेटरी श्री रामेन्द्र सिंह ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट के मौन के साथ किया गया।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

9 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago