देश

सेंट मार्टिन्स यूनिवर्सिटी फैकल्टी ऑफ मेडिसिन को एएईपीओ, कुराकाओ द्वारा 5 साल की मान्यता प्राप्त

 एएईपीओ, कुराकाओ में शैक्षिक कार्यक्रमों और संगठनों के प्रत्यायन की एजेन्सी तथा वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेडिकल एजुकेशन (WFME) से मान्यता प्राप्त एजेंसी है। जिसके द्वारा सेंट मार्टिन्स यूनिवर्सिटी फैकल्टी ऑफ मेडिसिन को यह महत्वपूर्ण मान्यता, शिक्षा और शैक्षणिक उत्कृष्टता के ऊंचे मानकों को बनाए रखने तथा संस्थान की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करने के लिए वर्ष 2028 तक के लिए प्राप्त हुई है ।

 

 

बता दें कि, एएईपीओ से मान्यता प्राप्त होना इस बात की पुष्टि करती है कि सेंट मार्टिन्स यूनिवर्सिटी ने न केवल इस प्रमाणन अथवा मान्यता द्वारा निर्धारित कठोर मानदंडों को पूरा किया है बल्कि चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता को भी बनाये रखा। यह मान्यता गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने के प्रति विश्वविद्यालय के समर्पण और अपने छात्रों के लिए सीखने के अनुभव को बढ़ाने के निरंतर प्रयासों को रेखांकित करती है।

 

सेंट मार्टिन्स यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. मुरली गिंजुपल्ली ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “ हमें एएईपीओ से यह मान्यता प्राप्त करके बहुत प्रसन्नता हुई हैं, यह मान्यता शीर्ष स्तर की चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने के लिए , हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। इस मान्यता से संस्थान को चिकित्सा शिक्षा में अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करने वाली विश्वसनीय संस्थान के रूप में और अधिक पहचान मिलेगी।

 

5 वर्षीय संस्थागत मान्यता, वर्तमान छात्र, फैकल्टी और हितधारकों को यह विश्वास दिलाती है कि सेंट मार्टिन्स यूनिवर्सिटी फैकल्टी ऑफ मेडिसिन विलेमस्टेड उच्च शिक्षा के मानकों को बनाए रखने, इनोवेशन को बढ़ावा देने और चिकित्सा शिक्षा में उच्चतम सेवाएं प्रदान करने के लिए समर्पित है।

 

इस उपलब्धि की ख़ुशी में यूनिवर्सिटी ,अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति चल रहे समर्पण को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी करेगी। इस मान्यता से दुनिया भर के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ सहयोग और साझेदारी के रास्ते भी खुलेंगे ।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago