भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार राज्य शासन ने स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन कर दिया है। इस संबंध में सोमवार देर शाम आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशानुसार आगामी 20 जनवरी तक के लिए स्कूल खुलने की नई समय-सीमा निर्धारित की गई है।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ऐसे समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय, जो जल्दी सुबह से संचालित होते हैं, वे प्रात: 10 बजे से संचालित होंगे। दो पालियों में संचालित होने वाले शासकीय एवं अशासकीय स्कूल भी प्रात: 10 बजे से ही संचालित होंगे। ऐसे विद्यालय, जो प्रात: 10:30 से संचालित होते हैं, वे यथावत निर्धारित समय-सारणी अनुसार संचालित होंगे।
जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय-सारणी अनुसार होगा। आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील हो गया है।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…