हंगामे के बीच शिवराज सरकार का बजट पेश,विकास को समर्पित होने वाला बजट

मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज वित्त वर्ष 2023 24 के लिए वार्षिक बजट टैबलेट के जरिए बजट पेश किया। इस बार के बजट को पेपरलेस किया गया है। वहीं सभी विधायकों को भी टैबलेट दिए गए हैं। इधर, अपने घर से पूजा-पाठ करने के बाद घर से निकले वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने मीडिया से कहा कि प्रदेश के विकास को समर्पित होने वाला बजट है। बजट में महिलाओं, बच्चों और युवाओं का ध्यान रखा गया है।

वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के सदस्यों ने बजट भाषण प्रारंभ होते ही रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि का मामला उठाते हुए शोरशराबा किया। सभी सदस्य काफी देर तक एकसाथ बोलते रहे और कुछ देर बाद सभी सदन की कार्यवाही से बहिर्गमन किया। कांग्रेस सदस्य सदन के बाहर आकर भी नारेबाजी करते रहे।

दूसरी ओर वित्त मंत्री ने अपना बजट भाषण जारी रखा। श्री देवड़ा ने जी20 समूह की बैठकें मध्यप्रदेश में आयोजित करने की बात पर प्रसन्नता जतायी और कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है और यह राज्य भी देश के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित कर रहा है।

देवड़ा ने जब भाषण में राज्य की इन दिनों की चर्चित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का जिक्र किया तो सत्तारूढ दल भाजपा के सदस्यों ने मेज थपथपाकर अपनी प्रसन्नता जतायी। वित्त मंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में प्रतिमाह एक हजार रुपए अंतरित किए जाएंगे। इसके लिए बजट में आठ हजार करोड़ रुपयों का प्रावधान किया गया है।

वित्त मंत्री ने महिलाओं एवं बालिकाओं के कल्याण संबंधी विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया और उनके बजट प्रावधानों के बारे में बताया। श्री देवड़ा ने कहा कि बजट में महिलाआें और बालिकाओं के कल्याण संबंधी विभिन्न संचालित और नयी योजनाओं के लिए एक लाख करोड़ रुपयों से ज्यादा का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने बजट भाषण में अन्य योजनाओं के बजट प्रावधानों के बारे में भी बताया।

 

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

23 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago