राष्ट्रीय सेवा योजना को शिक्षा के रूप में शुरुआत की – डॉ रामाश्रय रत्नेश

डॉ रामाश्रय रत्नेश  का जन्म – 7 नवम्बर 1941 में हुआ । मूलत: मध्य प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग में स्नातकोत्तर प्राचार्य के पद से सन 2003 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इस सेवा के दौरान मंत्रालयीन सेवा में उच्च शिक्षा तथा खेल एवं युवक कल्याण विभाग के अपर सचिव के पद पर भी रहे। डॉ रत्नेश ने अपनी शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय, हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय और जीवाजी विश्वविद्यालय से प्राप्त की। नाटकों में रुचि होने के कारण इन्होंने अपनी हिंदी साहित्य में पीएचडी की उपाधि हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से हिंदी नाटकों में राष्ट्रीय नैतिक चेतना विषय पर की।

साहित्यिक अभिरुचि के कारण समय समय पर समीक्षाएं, कविताएं और कहानियां भी लिखते रहें जो नवनीत, साप्ताहिक हिंदुस्तान जैसी पत्रिकाओं में छपती रही। इनके लेखन का मुख्य क्षेत्र समालोचना रहा है। इसीलिए नाटक नाटककार, मोनोग्राफ तथा गांधीजी के सत्याग्रह आदि विषयों पर 5 पुस्तकें और संस्कृत में एमए होने के कारण पंडित विश्वनाथ कविराज की जीवनी पर भी एक समीक्षाग्रंथ की रचना की। हिंदी पत्रकारिता की शब्द संपदा पर प्रसिद्ध शब्दकोषकार बद्रीनाथ कपूर और डॉक्टर शिव कुमार अवस्थी के साथ मिलकर एक ऐसे शब्दकोश की रचना की, जिसमें हिंदी के प्रायः विलुप्त शब्द, मुहावरे और कहावतों को संग्रह कर सप्रमाण उनके अर्थ की अभिव्यक्ति है। इनको नाटकों के प्रति विशेष अभिरुचि रही है इसलिए उन्होंने दो नाटकों की रचना की है। स्वयं अभिनय करते रहे हैं और महाविद्यालय के छात्रों के साथ मिलकर अनेक नाटकों का मंचन और निर्देशन करते रहे हैं।

राष्ट्रीय सेवा योजना का शिक्षा के रूप में शुरुआत

डॉ रत्नेश को सामाजिक जागरूकता से लगाव होने के कारण अनेक सामाजिक विकास के कार्य भी किए। इन्हें देश और प्रदेश में राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों के कारण जाना जाता है। राष्ट्रीय सेवा योजना को शिक्षा के रूप में शुरुआत की।

लेखन प्रकाशन –

  • अनेक पत्र पत्रिकाओं में लेख, कहानियाँ, कविताएँ
  • स्वातंत्र्योत्तर हिंदी नाटकों में राष्ट्रीय नैतिक चेतना का विकास
  • पंडित लक्ष्मीनारायण मिश्र के नाटक
  • पंडित विश्वनाथ कविराज – एक जीवनी (संस्कृत)
  • पंडित बनारसीदास चतुर्वेदी मोनोग्राफ
  • गाँधी जी के सत्याग्रह
  • हिंदी शब्द-सम्पदा कोष (सहायक लेखन)

पर्यावरणीय कार्य

1. भोपाल विश्वविद्यालय परिसर में 42000 पौधों का आरोपण छात्रों के सहयोग से
2. म प्र के महाविद्यालयों / विद्यालयों में रासेयो बाटिका बनाने में सहयोग
3. पूरे मप्र के रासेयो छात्रों तथा बाबा आम्टे के पुत्र विकास आम्टे के साथ एक सप्ताह तक वृक्ष गंगा साइकिल रैली का आयोजन
4 पर्यावरण की स्वच्छता को ले कर अनेकों रैलियाँ
5. इंदौर के निकट ग्रामों में 5 वर्ष तक वाटर शेड योजना के लिए सतत शिविरों का आयोजन

सम्मान –

ये अकेले ऐसे अधिकारी हैं जिन्हें एतदर्थ भारत सरकार ने राज्य संपर्क अधिकारी के रूप में सम्मानित किया है।

Anand

Recent Posts

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

1 week ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 weeks ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 weeks ago

नोबल हॉस्पिटल के सहयोग से सीपीआर प्रशिक्षण व निःशुल्क मेडिकल चेकअप शिविर आयोजित

भोपाल ।  77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिसरोद स्थित फॉर्च्यून सौम्या संतोषा बागली रोड…

2 weeks ago

SPL-6 क्रिकेट टूर्नामेंट में ‘7 वंडर्स’ का दबदबा, फाइनल में पावर हीटर को हराकर बनी चैंपियन

भोपाल (अयोध्या नगर): राजधानी के अयोध्या नगर में खेल उत्साह और रोमांच के बीच SRCH…

2 weeks ago

फर्जी डॉक्टर बनकर बुजुर्ग एवं बीमार व्यक्तियों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का नर्मदापुरम पुलिस ने किया पर्दाफाश

भोपाल। थाना देहात पुलिस नर्मदापुरम ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर बुजुर्ग एवं बीमार…

1 month ago