पुलवामा आतंकी हमले के बाद हुए सर्जिकल स्ट्राइक को कांग्रेस ने एक बार फिर झूठा बताया है। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ‘ये सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं लेकिन प्रमाण कुछ नहीं, केवल झूठ का पुलिंदा से ये राज कर रहे हैं’। उन्होंने कहा कि केंद्र ने आज तक संसद के समक्ष या देश के समक्ष सर्जिकल स्ट्राइक या पुलवामा आतंकी हमले पर कोई रिपोर्ट नहीं रखी है। उन्होंने भाजपा केंद्र सरकार पर झूठ फैलाने का भी आरोप लगाया।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की यह टिप्पणी सोमवार को राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू चरण के दौरान आई है। उन्होंने कहा कि, ‘वे (केंद्र सरकार) सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं, कि हमने इतने लोग मार गिराए लेकिन प्रमाण कुछ नहीं, केवल झूठ का पुलिंदा से ये राज कर रहे हैं। ’ मैं आपसे कहना चाहता हूं कि ये देश सबका है।
दिग्विजय ने सर्जिकल स्ट्राइक के अलावा 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर भी प्रधानमंत्री को घेरा। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पुलवामा हमले के वक्त CRPF अफसरों ने कहा था कि जवानों को एयरक्राफ्ट से मूवमेंट कराया जाए, पर प्रधानमंत्री नहीं माने।
बता दें कि 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हुए थे। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…