Rewa trainee Plane Crash: मंदिर के गुंबद में टकराने पर ट्रेनी प्‍लेन क्रैश पायलट की मौत

रीवा में गुरुवार की रात एक ट्रेनी विमान हादसे का शिकार हो गया। हादसे में विमान के पायलट की मौत हो गई जबकि ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से घायल है। पुलिस को उमरी गांव के कुर्मियान टोला से प्लेन क्रैश होने की सूचना मिली थी। बता दे कि रीवा में पाल्कन एविएशन अकादमी कई सालों से पायलट ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट चला रही है। यहां कंपनी विमान द्वारा विमान उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। चोरहटा थाना प्रभारी अवनीश पाण्डेय के मुताबिक पुलिस को गुरुवार की रात खबर मिली थी कि उमरी गांव के कुर्मियान टोला में एक प्लेन क्रैश हो गया है।

घटना रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र के उमरी गांव की है। रीवा हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां पायलट ट्रेनिंग सेंटर में फाल्कन एविएशन ट्रेनिंग एकेडमी प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग देती है। रात 11.30 पायलट कैप्टन विमल कुमार (54) बिहार के पटना के रहने वाले छात्र सोनू यादव (22) को ट्रेनिंग दे रहे थे। तभी उनका प्लेन मंदिर से जा टकराया। इस दौरान जोरदार धमाका हुआ। धमाके से गांव के लोगों की नींद खुल गई। लोग दहशत में बाहर निकल आए। प्लेन का मलबा चारों ओर बिखर पड़ा था। पायलट नीचे फंसे हुए थे। कैप्टन विमल राजस्थान के रहने वाले थे।

धमाका हुआ बाहर जाकर देखा तो…

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया तेज धमाका होने पर घर से बाहर जाकर देखा तो प्लेन क्रैश होकर बिखर गया था। पास जाकर देखा तो दोनों पायलट उसमें फंसे हुए थे। दोनों पायलट प्लेन के नीचे थे। सात-आठ स्थानीय लोगों की मदद से प्लेन को हटाकर दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद हमने हवाई पट्टी और पुलिस को सूचना दी और ट्रीटमेंट के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग से भिजवाया। हादसा साढ़े ग्यारह बजे हुए था और रेस्क्यू टीम 12.45 बजे आ गई थी।

कलेक्टर मनोज पुष्प तथा पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य कराया।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

2 days ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago