भोपाल। अध्यापकों द्वारा स्कूली बच्चों को बेरहमी से पिटाई करने वाली कई घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं लेकिन भोपाल (Bhopal) से बच्ची को पैरेट (Parrot) की स्पेलिंग न बता पाने पर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। हबीबगंज पुलिस स्टेशन के एसएचओ मनीष राज सिंह ने बताया कि थाने में रिपोर्ट हुई थी कि 5-6 साल की बच्ची एक अध्यापक से ट्यूशन पढ़ती थी. बच्ची पैरेट की स्पेलिंग नहीं बता पाई, जिसके बाद टीचर (Teacher) ने उसका हाथ मरोड़ा और थप्पड़ मार दिया। बच्ची के हाथ में फैक्चर हुआ है. अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
हबीबगंज थाना क्षेत्र अरेरा कॉलोनी में भानुप्रताप सिंह कुशवाहा सपरिवार के साथ रहते हैं। जहां उसकी बहन की 5 वर्षीय बेटी प्रिया भी पढ़ाई के लिए रहती है। जबकि भानुप्रताप प्राइवेट नौकरी में हैं। भानु के अनुसार अगले सत्र में बच्ची का एडमिशन अच्छे स्कूल में कराना था। इसके लिए बच्ची को घर के पास ही रहने वाले टीचर प्रयाग विश्वकर्मा के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए भेज रहे थे। 27 दिसंबर को वो रोज की तरह ट्यूशन पढ़ने गई थी। शाम करीब साढ़े चार बजे मेरी छोटी बहन रानू कुशवाहा का कॉल आया। उसने बताया कि प्रयाग ने प्रिया को बेरहमी से मारा है। चेहरे और हाथ पर चोट के निशान हैं। भानु तुरंत ही घर पहुंचे। देखा तो बच्ची दर्द से कराह रही थी। उसे तुरंत ही पास के प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने एक्सरे कराया। इसमें उसके बाएं हाथ में फ्रेक्चर निकला।
गैर-सरकारी संगठन ‘चाइल्ड लाइन’ की संचालिका अर्चना सहाय ने बताया कि, घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है और उसके दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई है। घटना के बाद बच्ची को भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसे बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।
भदौरिया ने कहा कि आरोपी अध्यापक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और किशोर न्याय अधिनिय की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, “पीड़िता के परिवार की ओर से शिकायत मिलने के बाद हमने मंगलवार को ही आरोपी ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार कर लिया था।”
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…